भारत की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम और सूचि

भारत जैसे देश में आये दिन कोई न कोई कंपनी पंजीकृत की जाती है, आज वर्तमान में (2023) देश में 15 लाख से अधिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनिया मौजूत है जिसमे से अधिक तम कंपनिया सेवा क्षेत्र में देखने मिलते है वही अन्य क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षो में  कंपनियों की बढ़ोतरी देखने मिली है। 

भारत में विशेष रूप से महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में हमें सबसे ज्यादा “Private Limited Company” देखने मिलती है जिसकी वजह से यह राज्य आर्थिक रूप से काफी मज़बूत देखने मिलते है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर दिन 500 से अधिक प्राइवेट कंपनिया पंजीकृत होती है जो की भारत में बढ़ते उद्योग, व्यापर, स्टार्टअब और अन्य योजना और सरकारी नीतिया भी एक सबसे बड़ा कारन है। 

दोस्तों आज भारत की निजी कंपनिया बाजार पूंजीकरण में एशिया ही नहीं बलि दुनिया के बड़े बड़े कंपनियों से आगे निकल रही है, जिसके वजह आज दुनिया की नज़ारे हमारे देश पर तिकी हुई है। 

दोस्तों आज मैं आपको ऐसे ही देश की सबसे बड़ी और सबसे मूल्यवान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम और सूचि और भिन्न भिन्न कंपनी का क्षेत्र, व्यापर, बाजार पूंजी कारन और अन्य जानकारी प्रदान करने वाला हूँ, बस आप हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहे। 

 

 

प्राइवेट लिमिटेड कंपनी किसे कहा जाता है?

 

प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (निजी कंपनी) एक ऐसी कंपनी होती है जिसका संगठन निजी तौर पर और बिना किसी सरकारी दखल के किया जाता है, इस प्रकार के कंपनी में शेयर धारको की संख्या सिमित होती है, जिसमे कंपनी के शेयर आम तौर पर सामान्य जनता के लिए नहीं खोले जाते।

निजी कंपनी में दायित्व व्यवस्था (Liability Arrangement) एक सीमित साझेदारी के साथ की जाती है जिसमे एक शेयरधारक की देनदारी केवल उनके द्वारा रखे गए शेयरों की संख्या तक फैली या सिमित होती है।

 

संबधित लेख: दुनिया की सबसे विशाल और मूल्यवान कंपनी सूचि 

 

भारत की शीर्ष प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सूचि 

 

भारत की शीर्ष प्राइवेट लिमिटेड कंपनी
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम और सूचि

 

 

Reliance Industries

 

स्थापना वर्ष: 1958 

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र: दूरसंचार, मनोरंजन, ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल, खुदरा, कपडा 

बाजार पूंजीकरन: 19.67 Trillion INR 

 

Reliance Industries भारत देश की सबसे बड़ी और बाजार पूंजीकरण में नंबर एक की भारतीय प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसकी स्थापना साल 1958 में देश के दिग्गज उद्योगपति श्री धीरूभाई अंबानी द्वारा की गई थी।

इस कंपनी का दूरसंचार, ऊर्जा, ऑइल-गैस, कपडा, खुदरा, सहित भिन्न भिन्न उद्योग क्षेत्र में व्यपार फैला हुआ है, जहा कंपनी का मुख्यालय मुंबई, महारष्ट्र में स्थित है, वर्तमान में श्री मुकेश अंबानी रिलायंस इंड्रस्टी के चैयरमेन और मैनेजिंग डाइरेक्टर के पद पर कार्यरत है।

 

 

Tata Consultancy Services Limited (TCS)

 

स्थापना वर्ष: 1968 

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र: आईटी सेवा, बिजिनेस सलूशन

बाजार पूंजीकरन: 13.78 Trillion INR 

 

Tata Consultancy Services (TSC) यह टाटा ग्रुप की एक मुख्य सहायक कंपनी है जो की विशेष रूप से सुचना प्रद्योगिकी (IT- Information Technology) क्षेत्र में काम करती है, यह भारत की IT क्षेत्र की सबसे प्रॉफिटेबल कंपनी में से एक है, इस कंपनी की स्थापना साल 1968 में, श्री.जे.आर.डी टाटा द्वारा की गई थी।

यह कंपनी IT क्षेत्र के भिन्न भिन्न प्रकार के सेवा देती है, जिसमे बैंकिंग, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन विज्ञान, विनिर्माण, खुदरा और ऊर्जा सहित भिन्न भिन्न उद्योगों में सेवाएं शामिल है, जो की भारत के अन्य 150 से ज्यादा देशो में अपनी सेवाएं देती है।

 

संबधित लेख: जानिए टाटा की सबसे पुराणी कंपनी Air India की दिलचस्प जानकारी 

 

HDFC Bank

 

स्थापना वर्ष: 1994 

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर बैंक/कंपनी

उद्योग क्षेत्र:  बैंकिंग, अन्य वित्तीय क्षेत्र 

बाजार पूंजीकरन: 12.67 Trillion INR 

 

HDFC Bank यह भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट क्षेत्र की बैंक है जहा यह बैंक अपने विशाल वित्तय सेवा और उत्पादों की एक विस्तृत शुर्खाला पेश कराती है जहा कंपनी लोन, बैंकिंग सेवा, बिमा, भिन्न भिन्न फाइनेंस सेवाएं देती है।

HDFC Bank की स्थापना साल 1994 में Housing Development Finance Corporation Limited (HDFC) और Times Bank Limited (TBL) के विलय से की गई थी, यह देश की सबसे सफल और सबसे ज्यादा लोक्रपिया एक प्राइवेट क्षेत्र की कंपनी एव बैंक है।

 

 

ICICI Bank

 

स्थापना वर्ष: 1994 

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर बैंक/कंपनी 

उद्योग क्षेत्र:  बैंकिंग, फॉरेन एक्सचेंज, अन्य वित्तीय सेवा 

बाजार पूंजीकरन: 8.14 Trillion INR 

 

ICICI Bank (Industrial Credit and Investment Corporation of India) यह भारत की शीर्ष प्राइवेट क्षेत्र की एक मुख्य बैंक और वित्तीय संस्थान है, जो पुरे भारत देश के साथ साथ अन्य 17 देशो में अपनी सेवाएं देती है, इस बैंक की स्थापना सन 1994 में हुई थी जिसका वर्तमान में मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

यह निजी बैंक कही सारे भिन्न भिन्न प्रकार के वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है जिसमे कर्ज, निवेश, बिमा, फॉरेन एक्सचेंज, बिमा, इंटरनेट बैंकिंग सेवा, एटीएम सेवा और अन्य वित्तीय सेवाएं। ICICI यह देश की दूसरे सबसे बड़ी गैर सरकारी वित्तीय बैंक है जिसके एक सफल बैंक के तौर पर जाना जाता है।

 

 

Bharti Airtel

 

स्थापना वर्ष: 1995 

मुख्यालय: वसंतकुंज, नई दिल्ली, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र:  दूरसचांर, इंटरनेट, मनोरंजन 

बाजार पूंजीकरन: 8.44 Trillion INR

 

Bharti Airtel भारत देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है जिसकी स्थापना 7 जुलाई 1995 में भारत के महशूर उद्योगपति श्री सुनील मित्तल द्वारा की गई थी, एयरटेल भारत का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है, जहा एयरटेल के पूरी दुनिया में लगभग 550 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता मौजूद है, जो की एशिया, मध्य पूर्व-अफ्रीका जैसे 18 देशो में अपनी सेवाएं देती है।

एयरटेल मुख्या रूप से 2G, 3G, 4G, 5G दुरंचार सेवा, इसी के साथ लैंडलाइन, इंटरनेट सेवा, डिजिटल टेलीविजन सेवा, मोबाइल ऐप जैसे सेवाएं देती है, यह भारत की सबसे अग्रणी दूरसचांर कंपनी में से एक है।

 

संबधित लेख: भारत की सबसे शीर्ष लिथियम आयन बैटरी निर्माता कंपनी 

 

Infosys Technologies Ltd

 

स्थापना वर्ष: 1981 

मुख्यालय: बंगलुरु, कर्णाटक, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र: आईटी सेवा, कन्सल्टन्सी, डिजिटल मार्केटिंग

बाजार पूंजीकरन: 6.34 Trillion INR 

 

Infosys (Infosys Technologies Ltd) यह देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा देने वाली एक प्राइवेट सेक्टर कंपनी है, इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1981 में पुणे शहर में N.R नारायण मूर्ति और अन्य सदस्यों द्वारा की गई थी जिसका वर्तमान में मुख्यालय बंगलुरु, कर्णाटक में स्थित है।

शुरवाती दौर में कंपनी सिर्फ सॉफ्टवेयर आधारित सेवाओं की पेशकश करती थी मगर वर्तमान में कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग, सूचना प्रौद्योगिकी सेवा, आउटसोर्सिंग, डिजिटल मार्केटिंग, ब्लॉकचैन जैसी भिन्न भिन्न सेवाएं देती है, कंपनी दुनिया के बड़े बड़े टेक कम्पनियो के साझेदारी के साथ दुनिया लगभग 50 से ज्यादा देशो में अपनी सेवाएं देती है।

 

 

Hindustan Unilever (HUL)

 

स्थापना वर्ष: 1933 

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र: उपभोक्ता वस्तु एव सेवा 

बाजार पूंजीकरन: 5.74 Trillion INR 

 

HUL (Hindustan Unilever Limited) यह भारत देश की सबसे बड़ी नंबर एक की उपभोक्ता उत्पादन कंपनी है जिसमे हमारे दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाले कही सारे प्रोडक्ट आते है, उदा. Lux, Surf-Excel, Dove, Vaseline और अभी, HUL की स्थापना साल 1933 में Lever Brothers India इस नाम से की गई थी, वर्तमान में कंपनी का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

HUL यह एक निजी कंपनी होने के बावजूद, एचयूएल निगमित सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध है, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों, पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ व्यावसायिक प्रथाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण पर कंपनी अपना लक्ष केंद्रित करती है।

 

 

ITC Limited 

 

स्थापना वर्ष:  1910 

मुख्यालय: कलकत्ता, पश्चिम बंगाल, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र: उपभोक्ता वस्ती सेवा, ऊर्जा, कृषि

बाजार पूंजीकरन: 5.24 Trillion INR 

 

ITC Limited यह भारत देश की शीर्ष तंबाकू उप्ताद निर्माता कंपनी है जिसकी स्थापना साल 1910 में The Imperial Tobacco Company of India Limited नाम से की गई थी बाद में साल 1974 में कंपनी का नाम ITC Limited में बदल दिया गया, इस कंपनी का मुख्यालय पश्चिम बंगाल, भारत में स्थित है जिसके वर्तमान में चैयरमेन श्री.संजीव पूरी है।

ITC कंपनी तंबाकू उत्पाद निर्माण के साथ साथ होटल, कृषि, कृषि आधारित व्यपार, सुचना प्रद्योगिकी, और ऊर्जा, आयल-गैस, बायोगैस जैसे स्थाई ऊर्जा के मुख्य निवेशक में से एक है।

 

 

Larsen & Toubro (L&T)

 

स्थापना वर्ष:  1938 

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र: बिजली उत्पादन, वाणिज्य बुनियादी ढांचानिर्माण, भारी उद्योग, आईटी सेवाएं

बाजार पूंजीकरन: 4.85 Trillion INR 

 

 

L&T (Larsen & Toubro Ltd) यह देश की सबसे पुराणी और शीर्ष प्राइवेट कंपनी में से एक है जो की विशेष रूप से कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में एक शीर्ष जड़ वाहन निर्माता कंपनी है जो की ट्रक, पोकलैंड जैसे वाहनों के लिए काफी लोक्रपिया है, इसी के साथ यह कंपनी इंजीनियरिंग निर्माण, सरुक्षा और सुचना प्रद्योगिकी (IT) संबधित सेवाएं देती है, आज कंपनी भारत के साथ साथ दुनिया के 30 से ज्यादा देशो में अपने सेवाएं देती है।

L&T कंपनी को मुंबई शहर में 1938 में डैनिश इंजीनियर Henning Holck-Larsen और Soren Kristian Toubro द्वारा स्थापित किया गया था, जिसका वर्तमान में मुख्यलय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

 

संबधित लेख: विश्व की सबसे लोक्रपिया मोबाइल फ़ोन कंपनी की जानकारी 

 

Kotak Mahindra Bank

 

स्थापना वर्ष: 1985 

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर बैंक/कंपनी 

उद्योग क्षेत्र: बैंकिंग, वित्तीय सेवा 

बाजार पूंजीकरन: 3.53 Trillion INR 

 

 

Kotak Mahindra Bank Limited यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक है जिसकी स्थापना साल 1985 में श्री उदय कोटक द्वारा की गई थी जसिका वर्तमान में मुख्यालय मुंबई, महारष्ट्र में स्थित है।

साल 2003 में कोटक महिंद्रा फाइनेंस को RBI बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त हुआ था, जह बैंकिंग लाइसेंस प्राप्त करने वाली कोटक बैंक पहली NBFC थी जहा कंपनी को एक निजी बैंक में बदल दिया गया।आज पुरे भारत देश में यह बैंकिंग भिन्न भिन्न वित्तीय सेवाएं दे रही जिसमे बैंकिंग उत्पाद, वित्तीय सेवाएं, बिमा जैसे सेवाएं शामिल है।

 

 

Tata Motors

 

स्थापना वर्ष:  1945

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र: ऑटोमोटिव, केमिकल, सुरक्षा 

बाजार पूंजीकरन: 3.52 Trillion INR 

 

Tata Motors यह भारत देश की शीर्ष फोर व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी है जो की टाटा समूह के अधीन आने वाली एक सहयक कंपनी है, इस कंपनी की स्थापना साल 1945 में मुंबई में की गई थी जिसका मुख्यालय वर्तमान में मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है यह भारत ही नहीं बल्कि एक वैश्विक कार निर्माता कंपनी के तौर पर पुरे विश्व में अपनी सेवाएं देती है।

इस कंपनी में वाहनों की एक वस्तृत पोर्टफोलियो सूचि दी हुई है जिसमे ऑटोमोबाइल, कार, स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन, ट्रक, बसें और रक्षा वाहन शामिल हैं। आज टाटा मोटर्स पुरे देश में अपने वाहनों की मज़बूत बनावट, उपभोक्ता मांगों के प्रति जागरूकता रख कर वाहनों का निर्माण की वजह से आज टाटा मोटर्स सबसे लोकप्रिय कंपनी में से एक है।

 

 

Bajaj Auto Ltd.

 

स्थापना वर्ष:  1945 

मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार: प्राइवेट सेक्टर, कंपनी 

उद्योग क्षेत्र:  ऑटोमोटिव 

बाजार पूंजीकरन: 2.67 Trillion INR 

 

Bajaj Auto Limited यह भारत और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी टू व्हीलर और थ्री व्हीलर निर्माता कंपनी है जो की बजाज समूह के अधीन आने वाली एक प्रमुख सहायक कंपनी है, इस कंपनी की स्थापना साल 1945  में जमनालाल बजाज द्वारा की गई थी जहा कंपनी का वर्तमान में मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है।

 

 

Serum Institute of India Private Limited (1.9 T)

 

स्थापना वर्ष: 1966 

मुख्यालय: पुणे, महाराष्ट्र, भारत 

कंपनी प्रकार:  प्राइवेट सेक्टर कंपनी 

उद्योग क्षेत्र:  औषधि 

बाजार पूंजीकरन: 1.9 Trillion INR 

 

Serum Institute of India (SII) यह निजी कंपनी भारत की सबसे बड़ी जैव प्रौद्योगिकी जैवऔषधी निर्माता कंपनी है जो की औषधि टिके और प्रतिरक्षणात्मक दवाइयों का सबसे बड़ा निर्माता है,  इस संस्थान एव कंपनी की स्थापना साल 1966 में श्री.साइरस पूनावाला ने की थी, आज वर्तमान में इस कंपनी का मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है।

 
 

मेरे अंतिम शब्द

 

किसी भी देश के लिए निजी कंपनियों का विकास होना बहोत आवश्यक होता है, क्युकी इन्ही कंपनियों की वजह से देश में आय, रोजगार बढ़ता है जिसके वजह से राष्ट्र आर्थिक रूप से और मज़बूत बनता है।

भारत जैसे देश में पिछले कुछ दशकों से प्राइवेट कंपनिया दुनिया के भिन्न भिन्न देशो में अपने सेवा और व्यापर बढ़ा रही है जिसके कारन आज भारत दश एक महान और आर्थिक रूप से एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में जा रहा है।

दोस्तों मैंने बताई हई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम और सूचि कंपनी के शेयर धारक, कंपनी का आकर और कंपनी का बाजार पूंजीकरण मूल्य के हिसाब से एक चढ़ते क्रम में बताई ही जो भविष्य में ऊपर निचे हो सकती है, मुझे उम्मीद है की मैंने साझा की हुई जानकारी आपके काम आई होंगी, धन्यवाद।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s

 

  1. टॉप 1 प्राइवेट कंपनी कौन सी है?

    रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industry) यह भारत देश की नंबर एक की प्राइवेट कंपनी है जिसकी वर्तमान में बाजार पूंजीकरण मूल्य लगभग 19 लाख करोड़ के ऊपर है।

  2. दुनिया में सबसे फेमस कंपनी कौन सी है?

    Microsoft, Nvidia और Apple यह दुनिया की सबसे चर्चित और सबसे मूल्यवान कंपनी है जिनकी बाजार पूंजीकरण कीमत $3 Trillion अमेरिकी डॉलर के ऊपर चली गई है।

  3. भारत में कितनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां हैं?

    भारत में साल 2024 में तकरीबन 15.1 लाख से ज्यादा पंजीकृत प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां मौजूद है, जो की भारत में रोजाना 400-500 से ज्यादा प्राइवेट कंपनिया पंजीकृत होती है।

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *