Phonepe ka malik kaun hai

आज भारत में करोडो लोग UPI भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल अपने किसी न किसी भुगतान के लिए करते है, भारत में लगभग 80-100 करोड़ से ज्यादा की डिजिटल भुगतान हर दिन की जाती है, और यह आसान हुआ UPI सेवा पर चलने वाली UPI Payment App की वजह से। 

आज भारत में PhonePe, GooglePe, BHIM, PAYTM जैसे कही और ऐप से जिसका इस्तेमाल करके हम बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, पैसा हंस्तांतर और अन्य वित्तीय गतिविधिया बड़े आराम से कर पाते है, जिनमे से PhonePe इस UPI App का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है जिसमे अकेले PhonePe का मार्केट शेयर 46% से ज्यादा है। 

आज हम भारत के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले यूपीआई ऐप PhonePe कंपनी की जानकारी लेने वाले है, इस लेख में मैं आपको Phonepe ka malik kaun hai? इस कंपनी का इतिहास, कंपनी की सेवाएं और अन्य रोचक जानकारी देने वाला हूँ, बस आप मेरे साथ अंत तक बने रहे। 

 

 

PhonePe क्या है?

 

what is phonpe upi app

 

PhonePe देश की सबसे बड़ी और रोज़ाना सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाली डिजिटल भुगतान और वित्तीय प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी है जिसका मुख्य केंद्र बंगलुरु, कर्णाटक, भारत में स्थित है।

PhonePe कपंनी ने अपनी पहली यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सेवा साल 2016 में लॉन्च की थी जो की खुद के Android और iOS UPI ऐप पर चलती है, यह ऐप साल 2024 में लगभग अंग्रेजी के साथ 11 भारतीय भाषाओ में उपलब्ध है।

इस ऐप का इस्तेमाल करके आप मोबाइल रिचार्ज, DTH केबल रिचार्ज, किसी भी दुकान, मॉल, ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदी हुए चीज या सेवा का भूगतान, इसी के साथ म्यूच्यूअल फंड, इंशुरेंस और भी अन्य सेवाएं दी जाती है।

 

 

समीर निगम थे कंपनी के असली मालिक और संस्थापक

 

This Image the three Founder Sameer Nigam, Rahul Chari, Burzin Engineer of Phonepe
PhonePe Founders

 

PhonePe कंपनी की स्थापन साल 2015 में ‘श्री समीर निगम’, ‘राहुल चारी’ और ‘बर्जिन इंजीनियर’ ने की थी, स्थापना के साथ समीर निगम कंपनी के CEO पद पर भी कार्यरत थे।

समीर निगम यह भारत के रहसावी जिन्होंने अपना MBA व्हार्टन बिजनेस स्कूल (पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय) से किया वही अपनी डिग्री मुंबई विद्यापीठ से पूरी करने के बाद में वे Flipkart में एक सनीयर वौइस् प्रेसिडेंट और Flipkart के एक वरिष्ठ इजीनियर के तौर पर कार्यरत थे।

साल 2011 के अपने फ्लिपकार्ट कंपनी के सफर में ही समीर ने अपने पहले स्टार्ट-अप Mime 360 की शुरवात की जो की एक डिजिटल मीडिया प्रोवाइडर कंपनी थी जिसका बाद में कंपनी ने अधिग्रहण कर लिया।

Flipkart में अपने अनुभव और कौशल्या साथ ही अपने कंपनी कर्मचारी और दोस्त के साथ मिलकलर साल 2015 में समीर निगम ने PhonePe इस भारतीय डिजिटल भुगतान सेवा की शुरवात की बाद में इसे भी Flipkart द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया।

 

 

फ्लिपकार्ट के अधीन आती है PhonePe

 

PhonePe कंपनी के स्थापना के लगभग एक साल में मतलब साल 2016 में कंपनी का अधिग्रण Flipkart द्वारा किया गया, जिसके वजह आज PhonePe भारत का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान मंच बन चूका है जिसमे PhonePe के अकेली की डिजिटल पेमेंट की हिस्सेदारी 46% से ज्यादा है।

इस अधिग्रण के हिस्से के रूप में Walmart के अधीन आने वाली फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट संगापुर और फोनपे सिंघपुर इन कंपनियों ने सीधे PhonePe India से शेयर ख़रीदे है।

आज Flipkart ने PhonePe का पूरी तरह से अधिग्रण कर लिया है, जिसके वजह से Flipkart की पैरेंट कंपनी Walmart का PhonePe में 85% हिस्सेदारी है इसी के साथ PhonePe फ्लिपकार्ट (Walmart) की एक सहायक कंपनी के रूप में कार्यरत है।

 

PhonePe Company Profile (Hindi)

 

स्थापना वर्ष 2015 
संस्थापक 
  • श्री समीर निगम (CEO)
  • श्री राहुल चारी 
  • श्री बर्जिन इंजीनियर

 

मुख्यालय बंगलुरु, कर्णाटक, भारत 
कंपनी प्रकार  डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी
पैरेंट कंपनी वालमार्ट 
सेवाएं/उत्पाद डिजिटल भुगतान, मर्चेंट भुगतान, म्यूच्यूअल फंड, डिजिटल गोल्ड, पेमेंट गेटवे,..अन्य 
होम पेज https://www.phonepe.com/

 

संबधित लेख:

 

देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला UPI ऍप

 

वर्तमान में भारत में प्रतिदिन 100 करोड़ से ज्यादा की डिजिटल लेने दें की जाती है, जिसमे PhonePe इस अकेली वित्तीय भुगतान कंपनी में संपूर्ण मार्किट में अपने 46% के हिस्सेदारी के साथ मार्केट लीडर बानी हुई है।

आज 10 से 7 व्यक्ति PhonePe का इस्तेमाल करना पसंद करते है इसी वजह से Phonepe ने पिछले कुछ सालो में अपने UPI, PhonePe Wallet, और Credit Card, Debit Card के लेनदेन में 1 बिलियन से अधिक की लेनदेन को संसाधित करने वाले सबसे बड़े डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के रूप में सामने आया है।

PhonePe बड़े बड़े शहरों के साथ साथ अपना ध्यान छोटे शहर, तालुके और छोटे बड़े कस्बो के लोगो, वेवसायो, और बड़े छोटे व्यापारी पर केंद्रित किया है, जहा वे बेहद आसानी से भिन्न भिन्न 11 भारतीय भाषा में PhonePe का इस्तेमाल करके डिजिटल भुगतान और अन्य वित्तीय सेवा का उपयोग कर पा रहे है।

आज भारत में PhonePe के वर्तमान में 500 मिलियन आजीवन पंजीकृत उपयोग करता है जो की किसी अन्य डिजिटल भुगतान प्रदाता से कही है जो की भारत की पहली कंपनी है जो अपने यूज़र-बेस के साथ इतने बड़े स्थर पर पहोची है।

 

 

PhonePe कंपनी की अन्य सेवाएं और उत्पाद

 

PhonePe देश में सबसे अधिक इस्तेमाल किये जाने वाले UPI Payment ऐप में से एक है, अपने आसान यूज़र इंस्टरफेस, कही प्रकार की त्वरित सेवाएं के लिए PhonePe काफी लोक्रपिया है, साथ ही इस डिजिटल भुगतान के अलावा PhonePe द्वारा यह सेवाएं भी दी जाती है।

 

PhonePe द्वारा दी जाने वाली सेवाएं सूचि:

  • डिजिटल भुगतान (ई-कॉमर्स, शॉप, स्टोर)
  • बिल भुगतान (बिजली, पानी, अन्य)
  • रिचार्ज (मोबाइल रिचार्ज, DTH रिचार्ज, सब्सस्क्रिप्शन रिचार्ज, अन्य रिचार्ज)
  • स्मार्ट स्पीकर ( मर्चेंट, शॉप, व्यापारियों के लिए)
  • डिजिटल वॉलेट 
  • बिमा सेवा 
  • म्यूच्यूअल फंड 
  • इन्वेस्टमेंट सेवा (डिजिटल गोल्ड, तरल तरल निधि निवेश, इक्विटी फंड, हाइब्रिड फंड अन्य)
  • फ़ोनपे पिन कोड ऐप 
  • पेमेंट गेटवे,..अन्य सेवाएं 

 

 

PhonePe कंपनी की स्थापना से लेकर अबतक का सफर

 

● दिसंबर 2015 में समीर निगम, राहुल चारी, बर्जिन इंजीनियर द्वारा PhonePe कंपनी की स्थापना।

● साल 2016 Flipkart द्वारा PhonePe का अधिग्रहण, और समर निगम बने PhonePe के सीईओ।

● साल 2016 कंपनी ने की Yes Bank के साथ भागीदारी और लॉन्च किया अपना पहला UPI पेमेंट ऐप (Android और iOS मोबाइल फ़ोन के लिए)

● साल 2017 में कंपनी ने PhonePe पर डिजिटल भुगतान के लिए लॉन्च किया अपना किफायती POS (Point of sale) उपकरण जो की ब्लूटूथ कनेक्शन पर आधारित था जो की एक आकर में एक कैलकुलेटर की तरह था।

● साल 2019 में Phonepe ने की कर बचत निधि मंच की शुरवात जो की इक्विटी-लिंक्ड बचत योजनाओं में निवेश के माध्यम होने वाली थी जिसे लोगो के कर (Tax) बोझ कम करने के उद्देश से बनाया गया।

● साल 2020 में PhonePe ने की कही सारे सेवाओं की शुरवात जैस की बिमा सेवा, अंतराष्ट्रीय बिमा सेवा, तरल निधि, और म्यूच्यूअल फंड, डिजिटल गोल्ड और अन्य सेवा।

● इसी के साथ इस साल कंपनी ने अपने ऐप में चैट फीचर की पेशकश की जिसके द्वारा उपयोगकर्ता, पैसा भुगतान के वक्क आपस में बात करे सके।

● साल 2021 के मार्च महीने में PhonePe पर 1बिलियन मासिक लेनदेन पर करने वाला भारत का पहला डिजिटल भुगतान ऐप बन गया था।

● साल 2022 में PhonePe ने  Wealth Management platform Wealth Desk और Smart Beta, OpenQ जैसे मंच का अधिग्रहण किया। 

● साल 2024 के फ़रवरी में फोनपे ने लॉन्च किया अपना स्मार्टस्पीकर जसिमे भारतीय अभिनेता के साझेदारी के साथ एक सेलिब्रिटी वॉयस फीचर पेश किया, जिससे पैम्नेट के बाद इन अभनेताओ की आवाज में पेमेंट की पुष्टि की जाती है।

 

 

मेरे अंतिम शब्द

 

आज PhonePe और अन्य भुगतान कंपनियों ने भारत के डिजिटल भुगतान सेवा में काफी महत्व का योगदान दिया है, आज यह पेमेंट मच अपनी मज़बूत सुरक्षा, बेहतर अनुभव और फ़ास्ट उपयोगकर्ता का निवारण मंच होने के कारन आज भारत के साथ विदेशो में भी इस भारतीय प्राणी का इस्तेमाल किया जा रहा ये हमारे लिए बेहद गर्व की बात है।

तो दोस्तों मैंने आपको PhonePe कंपनी से संबधित सभी ज़रूरी जानकारी जैसे की Phonepe ka malik kaun hai? फोनपे के स्थापना से लेकर अधिग्रण की जानकारी साथ ही PhonePe का व्यापर, सेवाएं और अन्य जानकारी।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s

 

  1. फोनपे चालू करने के लिए क्या करना चाहिए?

    इस्टाल ऐप> रजिस्टर नंबर>लिंक बैंक अकाउंट> ऐड डेबिट कार्ड>UPI पिन बनाये>करे डिजिटल भुगतान

  2. फोनपे में मेरा क्यूआर कोड कहां है?

    ऍप के होम पजे पर अपने प्रोफ़ाइल फोटो को क्लिक करके अपना QR Code हासिल करे।

  3. गूगल पे कौन से देश की कंपनी है?

    अमेरिका

  4. फोन पे का उपयोग कौन कर सकता है?

    देश का निवासी जसके पास सभी ज़रूरी वित्तीय दस्तावेज हो।

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

3 thoughts on “Phonepe ka malik kaun hai | इस डिजिटल पेमेंट सेवा प्रदाता की संपूर्ण जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *