Twitter Ka Malik Koun Hai

सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म (मंच) एक ऐसा ऑनलाइन मंच है जहा लोग अपने विचार, अपनी तस्वीरें, अपने यादे, और तरह तरह के कार्य को दर्शाते रहते है, आज दुनिया में लगभग 4 बिलियन से ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते है इनमे से कही लोग कोई न कोइ सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल करता है जैसे की अगर आपको कोई तस्वीर लोगो को दर्शनी हो तो हम Instagram का इस्तेमाल करते है वही कीसी प्रकार का कोई वीडियो हो तो YouTube या Facebook का इस्तेमाल करते है। 

वही अगर हमें हमारे विचार को लोगो के सामने रखना हो तो हम Twitter (X) का इस्तेमाल करते है, Twitter दुनिया का सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला सोशल मीडिया मच है जो की ख़ास तौर पर उन लोगो के लिए बनाया गया है जो अपने विचारो, यादो और अन्य बातो को लोगो के सामने शब्दों के ज़रिये दर्शा सके। 

आज Twitter (X) की लोक्रपियाता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है इसलिए इस तरह के मंच की जानकारी होना बेहद ज़रूरी होता इसलिए आज मैं आपको इंटरनेट के सबसे लोक्रपिया सबसे विवादित मंच (वेबसाइट, ऐप, कंपनी) की जानकारी साँझा करने जा रहा हूँ और बताऊंगा की Twitter ka malik kaun hai? Twitter की स्थापना किसने की? Twitter किस देश का है और अन्य दिलचस्प बाते। 

 

संबधित लेख: 

 

 

Twitter क्या है?

Twitter क्या है?
Twitter क्या है?

 

Twitter जिसे वर्तमान में ‘X’ के नाम से जाना जाता है, यह एक ऑनलाइन सोशल मीडिया, सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट, ऐप है जिसके वर्तमान में 500 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता मौजूद है।

Twitter या X दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से एक है और विश्व की सबसे ज्यादा विजिट करने वाली वेबसाइट में पहले 7 वेबसाइट में आती है।

‘X’ इस मंच पर आप टेक्स्ट (शब्द), फोटो, वीडियो, लिंक को साझा कर सकते है इस साझा करने वाली प्रक्रिया को इस मंच पर ‘Tweet’ कहा जाता है।

वर्तमान में ट्विटर से आप Tweet करने के साथ साथ डायरेक्ट मैसेंजिंग, कॉलिंग, बुकमार्क, एडीओ फीचर्स, एडवरटाइजिंग जैसे भिन्न भिन्न फीचर्स और सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते है।

 

 

Twitter, Inc Company Profile (Hindi)

 

स्थापना वर्ष  15 जुलाई 2006 
मुख्यालय  सैन फ्रांसिस्को, सयुक्त अमेरिका
संस्थापक 
  • जैक डॉर्सी
  • नोह ग्लास
  • बिट्स स्टोन
  • एवं विल्लियम
मुख्य सदस्य  Elon Musk (मालिक और चैयरमेन)
कंपनी प्रकार  सोशल नेटवर्किग सेवा 
उपलब्धता  Website, Android, iOS, 
होम पेज  https://twitter.com/

 

 

अमेरिकन एंटरप्रेन्योर द्वारा बनाया गया था ‘Twitter’ (संस्थापक)

 

अमेरिका के मशहूर उद्यमी/ एंटरप्रेन्योर Jack Dorsey, Noah Glass, Biz Stone और Evan Williams द्वारा मार्च 2006 में Twitter को बनाया गया था, उस वक़्त Twitter को मूल रूप से सिर्फ पॉडकास्टिंग टूल ‘Odeo’ के लिए एक साइड प्रोजेक्ट के तौर पर बनाया गया है।

इसीके कुछ महोनो बाद जुलाई 2006 में इस मंच को लोगो के लिए खुला कर दिया गया।

Twitter के स्थापना के वक़्त Jack Dorsey ने Twitter की बागडौर संभाली और वे खुद CEO बने मगर बाद में दो साल बाद वे उन्होंने ने CEO पद से इस्तीफा दिया और Evan Williams बने Twitter के नए CEO.

 

 

वर्तमान में Elon Musk है Twitter के असली मालिक

 

Twitter ka malik kaun hai: Elon Musk with Twitter to x image with happy face

 

अगर बात की जाए वर्तमान में Twitter के मालिकाना हक़ की तो दुनिया के सबसे आमिर व्यक्ति और Tesla, Paypal जैसे मशहूर कंपनियों के मालिक Elon Musk है, इस कंपनी के असली मालिक।

Elon ने कुछ ही साल पहले यानि की अक्टूबर 2022 को तकरीबन $43.2 बिलियन अमेरिकन डॉलर में Twitter को ख़रीदा था जिसमे इस दुनिया के सबसे बड़ी डिल होने को लगभग 6 महीने का समय लगा था।

इस दौरान Elon और Twitter के पूर्व शेयर होल्डर, सीईओ में काफी मत भेदों के बाद करीबन $54.20 प्रति शेयर के हिस्से से Elon Muck ने Twitter को खरीदा जिसके बाद Elon Musk और X Corp कंपनी द्वारा इस सोशल मंच का नाम Twitter से ‘X’ कर दिया गया और नीली चिड़िया के लोगो को बदल कर X का लोगो को रखा गया।

 

 

Twitter (X) का इतिहास

 

1. साल 2006 में निर्माण किये गए मंच Twitter के मुख्य संस्थापक Jack Dorsey ने इसे मूल रूप से एक पॉडकास्टिंग टूल के साइड प्रोजेक्ट के रूप में बनाया था जो की एक SMS आधारित कम्युनिकेशन प्लेटफार्म होने वाला था। 

2. दुनिया का पहला ‘Tweet’ संस्थापक जैक डॉर्सी द्वारा 21 मार्च 2006 को लगभग रात के 9.50 बजे किया गया था, जो की ‘Just Setting Up My twittr’ था।

3. साल 2007 से Twitter में अबतक की सबसे बड़ी वृद्धि देखने मिली थी, इस साल साउथ बाय साउथवेस्ट इस इंटरएक्टिव सम्मलेन दरमियान इस कार्यक्रम दौरान हर दिन 6 0,000 से ज्यादा tweet देखने मिले थे, जिसके बाद Twitter दुनिया भर में फैलने लगा था।

4. वर्ष 2012 तक Twitter दुनिया में काफी लोक्रपिया बन गया था जहा Twitter के तक़रीबन 100 मिलियन से अधिक यूज़र जुड़ चुके थे जो की हर दिन 340 मिलियन से अधिक tweet किया करते थे।

5. साल 2013 में Twitter दुनिया के सबसे ज्यादा विजिट करने वाली वेबसाइट में 10 वे स्थान पर पहुंच गई थी।

6. Twitter के निर्माण से काफी वक़्त तक Tweet करने की महत्तम वर्णो की सिमा 140 थी मगर साल 2017 में स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग और तकनीक को मद्दे नज़र रखते हुए ‘Tweet’ वर्णो की सिमा को 280 तक बढ़ाया गया।

7. साल 2019 में Twitter अपने 330 मिलियन एक्टिव यूज़र को जोड़ने में सफल रहा।

8. साल 2022 में दुनिया के सबसे अमीर और Tesla, Space X, Paypal जैसे कंपनी के मालिक और सीईओ Elon Musk  द्वारा तकरीबन $44 बिलियन डॉलर में कंपनी का अधिग्रण किया गया।

 

 

Twitter (X) क्यों है इतना लोक्रपिय?

 

Twitter यानि की ‘X’ दुनिया के सबसे लोक्रपिया सोशल मीडिया मंच में से एक है जहा यह मंच अपने विचारो, मतों और अन्य लोगो के सिद्धांतो को लेखी रूप में दर्शाने के लिए काफी लोक्रपिया है जहा लोगो के वचारो, मतों यानि Tweet को अन्य लोग पढ़ सकते है, Retweet कर सकते है कमेंट कर सकते है।

Twitter का सबसे ज्यादा इस्तेमाल देश के बड़े बड़े सेलेब्रेटी, नेता, उद्योगपतों, विचारज्ञानी लोगो द्वारा किया जाता है जहा कुछ ही वक़्त में किसी भी व्यक्ति का Tweet देश की सबसे बड़ी समाचार, न्यूज़ बन जाती है इसलिए यह जितना लोक्रपिया है उतना ही इसे विवादित मंच भी कहा जाता है।

इस मंच द्वारा किसी भी व्यक्ति या कंपनी या संस्था की जानकारी निकलना काफी आसान रहता है, जहा इसके लिए इसे स्कैन फ्रिएंड्ली मंच भी कहा जाता है।

आज देश के बड़े बड़े नेता और व्यक्ति अपने विचारो को इस मंच द्वारा साझा करते है जिससे इसे इस्तेमाल करने की उत्सुकता लोगो में बढ़ती जा रही है।

 

 

यह 5 कंपनिया आती है ‘X’ (Twitter) के आधीन   

 

आज लगभग करोडो उपयोग करता और दुनिया के हर एक कोने में हमें X (Twitter) का इस्तेमाल करते हुए नज़र आएंगे, आज Twitter दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जहा लगभग 500 मिलियन से अधिक लोग ‘X’ यानि की ट्विटर से जुड़े हुयी है, वही आज बाकि कंपनियों की तरह (Meta, Google, Amazon) अपने सेवाओं और व्यापर को बढ़ने के लिए Twitter ने भी पिछले कुछ सालो में भिन्न भिन्न सेवा देने वाली कंपनियों को खरीद कर अपने व्यापर को बढ़ाया है।

आज मैं Twitter की पांच सबसे शक्तिशाली सहायक कम्पनियो की सूचि देने वाला हूँ जिन्हे हाल ही में  पिछले कुछ सालो पहले Twitter (X) द्वारा ख़रीदा गया है।

 

 

1. Gnip

Gnip यह एक सोशल मीडिया एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) एकत्रीकरण करने वाली कंपनी है जिसे साल 2014 में Twitter ने लगभग $134 मिलियन अमेरिकन डॉलर में कुछ रकम और कुछ शेयर के शकल में खरीदा था।

 

2. Tap Commerce

Tap Commerce यह एक अमेरिकी मोबाइल आधारित विज्ञापन स्टार्टअप था जिसे
Brian Long और Andrew Jones द्वारा बनाया गया था इस कंपनी को साल 2014 में लगभग $100 मिलियन अमेरिकन डॉलर में खरीदा गया था।

इस कंपनी को खरीदने का मुख्य हेतु ट्वीटर के मोबाइल मार्केटिंग और अन्य विज्ञापन सेवा और और उत्तम बनाने के लिए किया गया था।

 

3. Magic Pony Technology

Magic Pony Technology यह लंडन स्थित एक AI और Machine-Learning कंपनी थी जिसने छवि-संबंधित डेटा विस्तार के लिए तंत्रिका नेटवर्क सिस्टम विकसित किया था इस कंपनी को साल 2016 Twitter द्वारा लगभग $150 मिलियन अमेरिकन डॉलर में ख़रीदा गया था।

 

4. Tweet Deck

साल 2011 में Twitter ने TweetDeck नमक कंपनी को लगभग $20.4 अमेरिकन डॉलर में ख़रीदा था जिसे ट्वीटर यूज़रअकाउंट में मिलने वाले सोशल मीडिया डैशबोर्ड एप्लिकेशन को मैनेज करने के लिए ख़रीदा गया था।

 

5. Tell Apart

TellApart यह एक डिजिटल विज्ञापन मंच है जिसे ट्विटर ने साल 2015 में लगभग $479 मिलियन मेरिकन डॉलर में ख़रीदा था जिसे ट्विटर द्वारा खरीदी गई सबसे महंगी कंपनी है, इस कंपनी द्वारा ट्विट्टर को विज्ञापन से मिलने वाले रेवेन्यू को बेहद तेज़ गति से बढ़ाया है।

 

Twitter की कुछ रोचक बाते

 

  • क्या आपको पता है तकरीबन 390 मिलियन से ज्यादा Twitter यूज़र के पास एक भी फॉलोवर नहीं है।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा Twitter फॉलोवर Elon Musk के पास है तकरीबन 183.5 मिलियन यूज़र।
  • Barak Obama दूसरे ऐसे व्यक्ति जिनके Twitter फॉलोवर सबसे ज्यादा है तक़रीबन 131.3 7 मिलियन यूज़र।
  • दुनिया में हर दीं 500 मिलियन से अधिक बार ‘tweet’ किया जाता है।
  • The Most Popular Age Group on Twitter Worldwide Is 25 to 34 Years Old.
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा Twitter का इस्तेमाल करने वाले यूज़र 25 सै 35 के वर्ष के बिच के होते है।
  • YouTube यह Twitter का सबसे बड़ा ब्रांड अकाउंट है।
  • Chadwick Boseman (मेरिकन एक्टर: ब्लैक पैंथर) के मृत्यु से संबधित की गई Tweet अबतक की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Tweet है, इस Tweet पर लगभग 6.7 मिलियन लाइक है।
  • Twitter के मशहूर लोगो ‘नीली चिड़िया’ का नाम Larry है।
  • 😂 यह अबतक का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाल इमोजी माना जाता है।

 

 

मेरे अंतिम शब्द

 

दोस्तों Twitter (X) वर्तमान में काफी लोक्रपिय और काफी मज़बूत सोशल मीडिया प्लेटफार्म है इसलिए आप ज़रूर इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके अपने विचारो, मतों और अन्य बातो को साझा कर सकते हो, इसी के साथ आप इस तरह के मंच पर अपने किसी भी व्यापर, व्यवसाय की मार्केटिंग कर के पैसे कमा सकते हो और प्रसिद्धि हासिल कर सकते हो। 

मैं आशा करता हूँ की अपने सभी तरह के मुश्किल भरे सवाल आपको मेरे इस ब्लॉग से मिल गए होंगे इस लेख में मैंने आपको Twitter ka malik kaun hai? Twitter की स्थापना, इतिहास, रोचक फैट्स और अन्य जानकरी देने की कोशिश की है। 

इस लेख से संबधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो यो आप मुझे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो, धन्यवाद। 

 

 

संबधित लेख: 

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s

 

ट्विटर से हम क्या क्या कर सकते हैं?

मंच पर हम टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, लिंक को पोस्ट कर सकते है साथ मेसेज, कालिंग, कमेटं जैसे फीचर का इस्तेमाल कर सकते है।

मोबाइल पर ट्विटर कैसे इस्तेमाल करते हैं?

ऐप स्टोर से X नमक ऐप को इंस्टॉल करे> अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से अकाउंट बनाकर ट्विटर का इस्तेमाल कर सकते हो।

फेसबुक और ट्विटर में क्या अंतर है?

Facebook पर आप Photo, Video, Reel, Chat, Text, call, Message, Game, Live Session, जैसे कही मल्टी-फ़क्शनल कार्य कर सकते हो वही Twitter विशेष रूप से Text के ज़रिये विचार साझा कर सकते हो वही Photo, Video भी साझा कर सकते हो।

ट्विटर से कैसे पैसे कमाते हैं?

ऐड रेवेन्यू, स्पॉन्सर पोस्ट, एफिलिएट मार्केटिंग, बिजिनेस प्रमोटिंग जैसे अन्य तरीको से आप Twitter द्वारा पैसे कमा सकते हो।

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *