अल्ट्राटेक सीमेंट का मालिक कौन है

अल्ट्राटेक: UltraTech देश का ऐसा Cement ब्रांड जिसने कितने ही सालो से देश में होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास में अपना महत्व का योगदान दिया है।

देश के बड़े से बड़े कार्यालय, महामार्ग और देश वसासियो के घरो को मज़बूती देने का काम आज भी अल्ट्रा टेक करते आरही है।

अल्ट्राटेक यह देश का सिर्फ एक सीमेंट ब्रांड ही नहीं बल्कि भारत के देशवासियो के भीतर का विश्वक और भरोसे का एक प्रतिक है जो की राष्ट्र के विकास के बुनियादी ढांचे की रीद की हड्डी की तरह खड़ा है।

ऐसी ही भारत के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले और सबसे भरोसेमंद सीमेंट के ब्रांड की जानकारी लेने वाले है, इस लेख में मै आपको अल्ट्राटेक सीमेंट का मालिक कौन है? UltraTech कंपनी की स्थपना कैसे हुई? भारत में कंपनी का व्यापर कैसा है ऐसी सभी ज़रूरी बाते बताने जा रहा हूँ।

 

अनुक्रम

अल्ट्राटेक सीमेंट :देश का सबसे लोक्रपिया सीमेंट ब्रांड

 

अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement Limited) यह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय सीमेंट कंपनी है जसिके तहद ग्रे-सीमेंट, रेडी मिक्स कांक्रीट और वाइट सीमेंट और अन्य कस्ट्रक्शन संबधित उत्पादों का निर्माण किया जाता है।

अल्ट्राटेक कंपनी की स्थापना साल 1983 में श्री कुमार मंगलम बिरला द्वारा की गई थी जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में स्थित है, आज अल्ट्राटेक टेक भारत का सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता है जहा प्रति वर्ष कंपनी द्वारा 150 मिलियन टन सीमेंट निर्माण के साथ 100 मिलियन टन से अधिक सीमेंट की बिक्री के साथ यह सीमेंट कंपनी देश की नंबर एक और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी है।

 

 

आदित्य बिड़ला समूह है अल्ट्राटेक कंपनी के असली मालिक

 

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड आदित्य बिड़ला समूह के अधीन आने वाली देश की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी है जिसकी स्थापना साल 1983 श्र. कुमार मंगलम बिरला ने की थी  जो की बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) के चैयरमेन के पद पर कार्यरत है।

बिड़ला समूह द्वारा अल्ट्राटेक की स्थापना के बाद देश की कही साड़ी सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण किया गया, जिससे अल्ट्राटेक कंपनी का व्यापर और सीमेंट निर्माण क्षमता बढ़ी है।

बिड़ला ग्रुप समूह के अधीन आने वाली GRASIM INDUSTRIES LIMITED की लगभग 57.27% हिस्सेदारी और अन्य बिड़ला समूह के हिस्सेदारी के साथ अकेली बिरला समूह अल्ट्राटेक में 59.96 % हिस्सेदारी की मालिक है, इसी के साथ कंपनी को पूरी तरह से आदित्य बिड़ला समूह द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

 

 

UltraTech Cement Limited Profile in Hindi

 

स्थापना वर्ष 1983 
मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 
संस्थापक श्री.कुमार मंगलम बिरला 
मुख्य सदस्य के. सी.झंवर (मैनेजिंग डाइरेक्टर)
पैरेंट कंपनी आदित्य बिड़ला समूह 
कंपनी प्रकार बिल्डिंग मटेरियल 
उत्पाद ग्रे सीमेंट, व्हाइट सीमेंट, कंक्रीट, बिल्डिंग प्रोडक्ट, अल्ट्रा बिल्डिंग सोलुशन  
होम पेज https://www.ultratechcement.com/

 

 

ये रही अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की प्रमुख सहायक कंपनियां

 

राजश्री सीमेंट वर्क | Rajshree Cement Works :

राजश्री सीमेंट वर्क्स यह अल्ट्राटेक की प्रमुख सहायक कंपनी है जो की दक्षिण भारत में मलखेड, गुलबर्ग, कर्नाटक में स्थित है यह कंपनी मुख्य रूप से सीमेंट निर्माण सामग्री के यांत्रिक परीक्षण और रासायनिक परीक्षण जैसी सेवाएं प्रदान करती है जिसके कारन अल्ट्राटेक द्वारा निर्मित सीमेंट की गुणवत्ता सबसे बेहतर होती है।

इस सहायक कंपनी की प्रयोगशाला में सीमेंट की गुणवत्ता और विकास के लिए आधुनिक और विश्वसनीय तकनीक मौजूद है जो की सीमेंट उत्पादन और परिक्षण के क्षेत्र में वैश्विक मानकों से मेल खाने में मदद करती है।

 

डंकनी सीमेंट वर्क |Dankuni Cement Works :

डंकनी सीमेंट वर्क्स यह अल्ट्राटेक की मुख्य सहायक कंपनी में से एक है जो की कंपनी के विकास और संशोधन पर काम करती है, डंकनी सीमेंट पश्चिम बंगाल में स्थित है।

यह प्लांट सीमेंट उत्पादन के सबसे अच्छा मनको का पालन करता है, यह कंपनी उत्पादित सीमेंट और अन्य प्रोडक्ट की गुणवत्ता, और अन्य मानक का ध्यान देते हुए देश में सबसे बेहतर और अच्छा गुणवत्ता का सीमेंट निर्माण पर लक्ष केंद्रित करती है।

 

आदित्य सीमेंट वर्क | Aditya Cement Works :

आदित्य सीमेंट वर्क्स, अल्ट्राटेक की सबसे महत्व की सहायक कंपनी जो की राजस्थान में स्थित है, इस प्लांट में कंपनी के सबसे अच्छा गुणवत्ता के सीमेंट का निर्माण किया जाता है।

राज्य में भिन्न भिन्न क्षेत्रों में इस सहायक कंपनी के सीमेंट की मांग और क्षेत्र में होने वाली इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट सीमेंट की स्थिर आपूर्ति इस कंपनी मज़बूत उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता को दर्शाती है।

 

अन्य कंपनी संबधित लेख 

 

 

अल्ट्राटेक द्वारा पिछले कुछ सालो में अधिग्रहण की गई कंपनिया

 

जेपी समूह | Jaypee Cement Group :

अल्ट्राटेक ने अपने सीमेंट उत्पादन शक्ति को बढ़ने के लिए साल 2017 में जेपी सीमेंट व्यापार का अधिग्रहण की जो की जेपी समूह (Jaypee Group) की एक सीमेंट क्षेत्र में आने वाली सहायक कंपनी थी।

इस अधिग्रहण के बाद अल्ट्राटेक की सीमेंट उत्पादन क्षमता 21.2 MTPA से बढ़ गई थी, अल्ट्राटेक ने इस कंपनी का अधिग्रहण साल 2017 में किया जिसके लिए कंपनी को ₹16,189 करोड़ चुकाने पड़े।

 

बिनानी सीमेंट |Binani Cement :

साल 2018 में अल्ट्राटेक ने एक और सीमेंट निर्माता कंपनी बिनानी सीमेंट का अधिग्रहण किया जो की ब्रज बिनानी समूह (Braj Binani Group) की एक सहायक सीमेंट कंपनी थी।

अधिगहण से पहले से ही बिनानी सीमेंट कंपनी भिन्न भिन्न क्षेत्रों के इंफ्रास्ट्रक्स्चर और कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल किये जाने वाले उच्चा गुणवत्ता वाले सीमेंट निर्माण के लिए काफी प्रसिद्ध थी।

इस कपंनी का अधिग्रहण राजस्थान और पास के अन्य क्षेत्रों में अपने सीमेंट बाज़ार को बढ़ने के लिए किया गया, अल्ट्राटेक द्वारा इस कंपनी को करीबन ₹7,266 करोड़ रुपये ख़रीदा है।

 

बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड | Burnpur Cement Ltd. :

दिसंबर 2023 में अल्ट्राटेक ने एक और सीमेंट निर्माता कंपनी बर्नपुर सीमेंट लिमिटेड (Burnpur Cement Ltd.) का धिग्रहण किया गया।

बार्नपुर सीमेंट कंपनी की स्थपना साल 1991 में की गई थी, यह भारत देश की सीमेंट के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है, इस कंपनी की वजह से अल्ट्राटेक का व्यापर और उत्पादन क्षमता देश और विदेश में काफी बढ़ गई है।

 

 

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा निर्मित प्रोडक्ट

 

अल्ट्राटेक सीमेंट देश की सबसे बड़ी ग्रे सीमेंट निर्माता कंपनी है जहा अल्ट्राटेक और सहायक कंपनी द्वारा सीमेंट का निर्माण किया जाता है, ग्रे सीमेंट के साथ साथ इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन में लगने वाले अन्य मटेरियल और प्रोडक्ट का भी निर्माण द्वारा किया जाता है, जिसकी विस्तृत सूचि हमने निचे दी है। 

 

उत्पाद सूचि:

  • ग्रे सीमेंट 
  • बिरला वाइट 
  • अल्ट्राटेक कंक्रीट 
  • अल्ट्राटेक बिल्डिंग सोलूशन 
  • अल्ट्राटेक एक्स्ट्रालाइट (Xtralite)
  • अल्ट्राटेक सुपर 

 

 

मेरे अंतिम शब्द

 

अल्ट्राटेक के बेहतर और उच्चा गुणवत्ता सीमेंट और अपने मज़बूत बाज़ार में पकड़ के कारण आज भारत के बड़े से बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की एक विस्तृत श्रृंखला कंपनी पेश करती है।

आज कंपनी ने देश के बढ़ते व्यापर, विकास और अर्थववस्था पर एक सकारात्मक प्रभाव डाला है, आगे भी यह कंपनी अपने व्यापर, विकास, शोध से देश को एक मज़बूत और विकसित दिशा की और लेकर जाने में अहम हिस्सा निभांएगी।

तो दोस्तों अल्ट्राटेक कंपनी से जुडी सभी ज़रूरी जानकारी मैंने आपको देने की कोशिश की है, और बताय की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का मालिक कौन है? अल्ट्राटेक कंपनी का व्यापर क्या है? कंपनी की स्थापना से लेकर वर्तमान की स्तिथि और अन्य बाते।

मैंने आशा करता हू की आपको मेरा यह लेख पसदं आया हो, लेख से संबधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप मुझे कमेंट करके पूछ सकते हो, धन्यवाद।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s

 

  1. भारत में नंबर 1 सीमेंट कौन है?

    UltraTech यह भारत का नंबर 1 सीमेंट है।

  2. अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री कहां पर है

    अल्ट्राटेक सीमेंट की देश में कही सारी फैक्ट्री है, उदा.मुंबई, राजस्तान, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के शहरो में अल्ट्राटेक की फैक्ट्री मौजूद है।

  3. भारत में कितनी सीमेंट कंपनियां हैं?

    देश में 251 से ज्यादा सीमेंट कंपनिया है, उनमसे प्रमुख पांच कंपनिया ACC, UltraTech, Shree Cement, Ambuja Cement, JSW Cement है।

  4. भारत का सबसे महंगा सीमेंट कौन सा है?

    देश में अल्ट्राटेक द्वारा सबसे महंगा ग्रे सीमेंट बेचा जाता है।

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *