Motorola किस देश की कंपनी है

Motorola दुनिया की ऐसी जानीमानी टेक कंपनी है जिसने पिछले कितने ही दशकों से दुनिया को अपने नए नए इनोवेशन/अविष्कार से हमेशा अपनी और आकर्षित किया है। 

Motorola दुनिया की एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसकी तकनीक आज भी हमें देखने मिलती है और अगर आज  Motorola नहीं होती तो शायद हमें मोबाइल तकनीक, इंटरनेट तकनीक और अन्य उपकरण में इतना विकास देखने नहीं मिलता जितना वर्तमान में है फिर चाहिये वो दुनिये का सबसे पहला Cellphone हो या दुनिया का सबसे पहला नेट ब्राउज़िंग मोबाइल फ़ोन हो ऐसे कही सारे अविष्कार हमें Motorola की और से देखने मिलते है। 

आज हम Motorola की ऐसी रोचक भरी बाते जानने वाले है साथ ही बताएँगे की Motorola किस देश की कंपनी है? Motorola आज किस देश की कंपनी है? Motorola का इतिहास और अन्य जानकारी। 

 

 

Motorola पूरी तरह से थी एक अमेरिकन कंपनी

 

Motorola या कहे Motorola, Inc यह एक अमेरिकन बहुराष्ट्रीय दूरसंचार कंपनी थी, जिसकी स्थापना साल 1928 में पॉल गैल्विन और जोसेफ गैल्विन इन दो भाइयो द्वारा की गई थी।

स्थापना के वक़्त कंपनी की स्थापना “Galvin Manufacturing Corporation” नाम से की गई थी बाद में कंपनी के सफलता के बाद साल 1947 में कंपनी ने अपना नाम Galvin Manufacturing Corporation से बदलकर Motorola किया।

मगर साल 2009 से पहले के कुछ वर्षो में कंपनी को अपने स्मार्टफोन और अन्य विभागों में काफी नुकसान झेलना पड़ा और यह नुकसान तक़रीबन $4.3 बिलियन के करीब था जिसके वजह से साल 2009 में Motorola कंपनी अपने दो नए स्वतंत्र विभागों में विभाजित होगई जिसे आज हम मोटोरोला सोलुशन (Motorola Solution) और मोटोरोला मोबिलिटी (Motorola Mobility) के नाम से जानते है।

 

 

Motorola हो गई दो स्वतंत्र सार्वजनिक संस्थाओ में विभाजित

 

Motorola Splits in two division: Motorola Solution and Motorola Mobility
Motorola Splits in two division

Motorola ने कही दशकों से अलग अलग उपकरणों का विकास और निर्माण किया जिसमे साल 1930 में Motorola ने Car Radio बेचना शुरू किया उसी साल 1940 के दशक में Motorola टीवी क्षेत्र में शामिल हुई और साल 1980 में Motorola ने मोबाइल फ़ोन के विकास और निर्माण में विस्तार किया जिसके वजह से कंपनी सालो तक अलग अलग उपकरण और क्षेत्रों में अपना व्यापार कर रही थी।

मगर साल 2005 के बाद Motorola अपने मोबाइल और अन्य मोबिलिटी विभाग में उतना अच्छा प्रदर्शन दिखा नहीं पा रही थी जिसके वजह से कंपनी को $4.3 बिलियन का भारी नुकसान झेलना पड़ा जिसके बाद Motorola के Board Of Member ने कंपनी को दो विभागों में विभाजित करने का फैसला किया।

कपंनी ने iPhone और अन्य Android मोबाइल कंपनियों को टक्कर देने के लिए कंपनी को दो विभागों में जो की Motorola Mobility और Motorola Solution

साल 2011 में कंपनीविभाजन के बाद  Motorola Mobility द्वारा मोबाइल फ़ोन, टीवी, सेटअप बॉक्स और अन्य मोबिलिटी उपकरण शामिल थे वही Motorola Solution में जिसमे कंपनी सरकारी और अन्य ग्राहकों को पुलिस रेडिओ, बार कॉड सक्नेर और अन्य उपकरण बेचेंगी।

विभाजन के बाद भी Motorola Mobility बाकि कंपनियों से स्पर्धा नहीं कर पा रही थी जिसके वजसे से 12 मई 2012 में Google ने सिर्फ Motorola Mobility का अधिग्रहण कर लिया।

इसके कुछ ही महीनो बाद दिसंबर 2012 में Google ने Motorola के केबल उपकरण व्यवसाय को Arris Group  को बेच दिया वही 30 अक्टुबर 2014 को Motorola Mobility को चीनी कंप्यूटर निर्माता कंपनी Lenovo को बेच दिया गया।

 

 

मोटोरोला सोलुशन (Motorola Solution)

 

स्थापन वर्ष 2011 
मुख्यालय शिकागो, इलिनॉय अमेरिका 
औद्योग दूरसंचार उपकरण निर्माण 
मुख्य सदस्य ग्रेक ब्राउन (चैयरमेन, सीईओ)
उत्पाद मिशन-महत्वपूर्ण संचार उपकरण, कमांड सेंटर सॉफ्टवेयर और वीडियो सुरक्षा उपकरण, पहुंच नियंत्रण उपकरण
होम पेज https://www.motorolasolutions.com/

 

Motorola Solution Inc जो की एक अमरीकन कंपनी है जो मुख्य रूप से वीडियो उपकरण, दूरसंचार उपकरण, सॉफ्टवेयर, सिस्टम और सेवा देने के लिए साल 2011 में बनाई गई थी।

इस Motorola अपने मुख्य कंपनी में से विभाजित करके बनाया गया था जहा Motorola Mobility के विभाजन के बाद Motorola Solution का मुख्यालय इलिनोइस, शिकागो, अमेरिका में रखा गया।

 

 

मोटोरोला मोबिलिटी (Motorola Mobility)

 

 

स्थापना वर्ष 2011 
मुख्यालय शिकागो, इलिनॉय अमेरिका 
कंपनी प्रकार सहायक 
पैरेंट कंपनी Lenovo 
उत्पाद स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टीवी, अन्य 
होम पेज https://www.motorola.in/

 

Motorola Mobility LCC जो पहले पूरी तरह से एक अमेरिकन  कंपनी थी जिसका एक उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक निर्माता के रूप में निर्माण किया गया था जो विशेष रूप से एंडॉयड स्मार्टफोन, फीचर फोन, और अन्य मोबाइल उपकरण का विकास और निर्माण करती थी।

Google ने जनवरी 2014 को Motorola Mobility पूरी तरह से चीनी कम्प्यूटर निर्माता Lenovo को करीबन $6.91 बिलियन बेचा  जिसके बाद मोटरोला मोबिलिटी Lenovo की एक सहायक कंपनी (Subsidiary) के तौर पर काम करती है।

 

 

कभी Google भी हुआ करती थी Motorola की मालिक

 

Google acquired Motorola Mobility at Price $12 Billion in 2011

 

15 ऑगस्ट 2011 को Google ने घोषणा की की कंपनी ने Motorola Mobility इस पुरे डिवीजन को करीबन $12 बिलियन ($40 प्रति शेयर) खरदी लिया जो की अपने आप में उस साल की सबसे बड़ी डील थी।

Google के संस्थापक और उस वक़्त के CEO Larry Page के मुताबिक़ Motorola Mobility का अधिग्रण सिर्फ कंपनी के Android Smartphone और अन्य उपकरण के मज़बूती के लिए नहीं किया गया बल्कि घरेलु उपकरण और अन्य वीडियो ऊपकरण व्यवसाय में मार्किट लीडर होने कर कारन किया गया था।

मगर  2014  को Google ने Motorola Mobility को चीन की प्रमुख कंप्यूटर निर्माता कंपनी Lenovo को $2.91 बिलियन में बेच दी जिसके बाद आज तक Motorola Mobility यह Lenovo की Subsidiary (सहायक कंपनी) के तौर पर काम करती है। 

 

 

वर्तमान में Lenovo है Motorola Mobility की असली मालिक

 

Lenovo acquired Motorola Mobility in 2014
Motorola किस देश की कंपनी है?

 

साल 2014 में Lenovo ने Google से Motorola Mobility को करीबन $2.91 बिलियन में कंपनी का अधिग्रहण किया था।

आज वर्तमान में Motorola Mobility यह Lenovo की एक Subsidiary (सहायक) कंपनी के तौर पर काम करती है।

इस अधिग्रण के बाद Lenovo को वैश्विक स्तर पर अपने स्मार्टफोन बाजार में उपस्थिति का विस्तार करने और अन्य स्मार्टफोन ब्रांड से स्पर्धा करने की क्षमता प्राप्त हुई।

आज Motorola द्वारा आने वाले सभी स्मार्टफोन, फीचर फ़ोन और अन्य मोबाइल उपकरण Lenovo द्वारा बनाये जाते है जोकि Motorola ब्रांडिंग के साथ देखने मिलते है साथ ही Motorola एक सहायक कंपनी के तौर पर स्मार्टफोन की अपनी श्रृंखला का डिजाइन और निर्माण और विकास पर ध्यान देती है।

 

 

Motorola का इतिहास

 

  • शुरवात में कंपनी के स्थापना के वक़्त से साल 1928 से 1947 तक कंपनी को “Galvin Manufacturing Corporation” के नाम से जाना जाने लगा बाद में साल 1947 में  कंपनी का नाम Motorola कर दिया गया।
  • कंपनी की स्थापना के वक़्त Motorola कोई टेक कंपनी नहीं थी बल्कि कंपनी का निर्माण Car Radio बनाने के लिए किया गया था, जिसने 1930 में अपना पहला Radio हर्बर्ट सी. वॉल नामक शख्स को 30$ में बेचा था। यह Radio, Motorola नाम से बेचा गया था जो बाद में काफी लोकप्रिय बना। 
  • कंपनी विशेष रूप से रेडियो का निर्माण करने के लिए जानी जाती थी जिसमे बैटरी पर चलने वाले रेडियो भी शामिल थे इसके साथ साल 1940 में कंपनी ने दुनिया के पहले हैंड हेल्ड वॉक्कि-टॉक्की का निर्माण किया।
  • Motorola के बढ़ते व्यापर और वैश्विक स्तर पर होने वाले विस्तार के कारन साल 1947 में कंपनी पूरी तरह से सार्वजनिक बनादी गई जिसके बाद कंपनी का नाम Motorola Inc रखा गया उस वक़्त कंपनी का मुख्य व्यवसाय टेलीविजन और रेडियो का उत्पादन और बिक्री और वितरण करना था।
  • साल 1974 में Motorola अपने टेलीविजन व्यापर को जापान की मशहूर टीवी निर्माता कंपनी मात्सुशिता (Matsushita) को बेच दी गई जो की Panasonic की पैरेंट कंपनी है।
  • DynaTAC 8000X यह दुनिया का पहला वाणिज्यक सेलुलर मोबाइल डिवाइस था जो की Motorola द्वारा बनाया गया और जिसे साल 1983 में यू. इस संचार आयोग से (Federal Communication Commission) अनुमति देने के बाद अमेरिका में दुरसंचार सेवा इस मोबाइल उपकरण द्वारा शुरू की गई।
  • साल 1998 में Motorola ने Nokia को दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन हैंडसेट विक्रेता के रूप में पीछे छोड़ दुनिया की नंबर एक की मोबाइल फ़ोन विक्रेता कंपनी बन गई थी।
  • साल 2011 में Motorola अपने दो स्वतंत्र सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनियों में विभाजित की गई जिसमे एक Motorola Mobility और दूसरी Motorola Solution नाम से हो गई।

 

 

DynaTac  8000X दुनिया का पहला Cellular मोबाइल फ़ोन

 

DynaTac  8000X: World first commercial cellphone by motorola
DynaTac  8000X

 

3 अप्रेल 1973 में Motorola ने अपने एक इवेंट में दुनिया के सबसे पहले हैंड हेल्ड सेलुलर फ़ोन DynaTAC 8000X को शो केस किया था उस वक़्त यह सिर्फ एक प्रोटोटाइप के तौर पर दिखाया गया था जिसे वास्तविक तौर पर बाजार में लगभग दस सालो का वक़्त लगा था।

साल 1983 यह वह साल था जिस वक़्त Motorola ने दुनिया के पहले कमर्शियल सेलुलर फ़ोन का लॉन्च किया गया था।

इसी साल 21 सितम्बर 1983 में यू. इस. संचार आयोग (Federal Communication Commission) से अनुमति देने के बाद वास्तविक तौर पर इस मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल किया जाने लगा।

Motorola ने इस DynaTAC 8000X की मोबाइल की कीमत $3,995 राखी थी जिसे अमीर लोग ही ले पाते थे।

अगर बात करे इस मोबाइल फ़ोन के फीचर और बनावट की तो इस फोन का आकर काफी बड़ा था इसका वजन 790 ग्राम से ऊपर देखने मिलता था फोन में किसी तरह का डिस्प्ले नहीं था बस ऊपर की और छोटे छोटे बटन दिए गए थे।

फोन को चार्ज करने के बाद फोन सिर्फ 6 घंटे चल पता था (चाहे इस्तेमाल करे या ना करे) वही इसे चार्ज करने के लिए तक़रीबन 10 घंटे का समय लगता था वही।

फ़ोन का भरी भरकम वज़न और बड़े आकर की वजह से फ़ोन के साथ एक बैग.सूटकेस देखने मिलता था जिसे हम फोन को कही भी ले जा पाते थे।

 

संबधित लेख 

 

मेरे अंतिम शब्द

 

दोस्तों अगर बात करे Motorola के अविष्कार और इतिहास की तो इनके बारे में जितना लिखा जाये उतना कम है, Motorola ने अभीतक काफी सारे अविष्कार किये है जसिके वजह से दुनिया में दूरसंचार क्षेत्र में काफी बड़ा रेवोलुशन देखने मिला है। 

अगर आज Motorola न होती तो शायद हम स्मार्टफोन और अन्य वायरलेस उपकरण का इस्तेमाल नहीं कर पाते आज भले ही Motorola, Samsung, Apple जैसे कंपनियों से काफी पीछे है मगर इस कंपनी के कारन ही हम स्मार्टफोन, मोबाइल फ़ोन, और अन्य उपकरण देख पाए है। 

दोस्तों मैं आशा करता हूँ आपके सभी सवाल जैसे Motorola किस देश की कंपनी है? Motorola का विभाजन कैसे हुआ? Motorola का इतिहास और अन्य जानकारी मैंने आपको बेहद सरल भाषा में देने की कोशिश की है , धन्यवाद। 

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल |FAQ’s

 

  1. क्या मोटोरोला चाइनीस फोन है?

    जी हां। यह पूरी तरह से सही नहीं, Motorola के दो विभागों में हिस्से होने के बाद Motorola Mobility को Lenovo द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया जाहा Motorola Mobility यह Lenovo की सहायक कंपनी है जो एक चीनी कंपनी है।

  2. मोटोरोला को किसने खरीदा?

    साल 2014 में Motorola Mobility जिसके फ़ोन हम इस्तेमाल करते है इसे Lenovo द्वारा ख़रीदा गया।

  3. मोटोरोला का सबसे सस्ता फोन कौन सा है?

    वर्तमान में Motorola का सबसेसस्ता फ़ोन Moto G04 है जिसकी कीमत ₹7,999 राखी गई है

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

8 thoughts on “Motorola किस देश की कंपनी है | पढ़िए दुनिया के सबसे पुराने मोबाइल निर्माता कंपनी की जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *