Samsung Kaha Ki Company Hai

Samsung एक ऐसी बहुराष्ट्रीय औद्योगिक समूह कंपनी है जिसने अपने हर क्षेत्र में महारत हासिल की है, आज Samsung एक छोटे Semiconductor से लेकर बड़ी बड़ी इमारते बनाने में सबसे आगे है वही Samsung द्वारा निर्मित Smartphone पुरे दुनिया में काफी लोक्रपिया और सबसे ज्यादा बेचे जाते है।

अगर बात करे टेक दुनिया की तो Android स्मार्टफोन में Samsung ने अपना दबदबा बनाये रखा है वही मोबाइल की Display, Mobile Camera, Super AMOLED Display तो हमें दुनिया के कही सारे टीवी ब्रांड, मोबाइल ब्रांड और अन्य स्मार्ट उपकरणों में भी देखने मिलता है। 

दोस्तों आज भारत जैसे देश में Samsung को एक विश्वासु ब्रांड की तरह देखा जाता है जहा चीनी मोबाइल ब्रांड और अन्य उपकरणों के मुकाबले Samsung भारत के साथ साथ दुनिया के ज़्यदातर देशो में स्वीकार किया जाता है। 

तो दोस्तों आज मैं आपको इस टेक कंपनी के बारे कुछ ज़रूरी जानकारी देने जा रहा और बताऊंगा की ‘Samsung Kaha Ki Company Hai’? Samsung का मालिक कौन है? Samsung कंपनी के के कुछ रोचक फैक्ट्स और अन्य जानकारी, तो चलिए अपने ज्ञान को बढ़ाते है। 

 

 

संबधित लेख:

 

 

Samsung दक्षिण कोरिया की एक विशाल बहुराष्ट्रीय विनिर्माण समूह

 

samsung kis desh ki compnay hai
Samsung Kaha Ki Company Hai

Samsung यह ‘दक्षिण कोरिया‘ देश की सबसे बड़ी और लोक्रपिया बहुराष्ट्रीय विनिर्माण समूह है, जिसके आधीन आने वाली ‘Samsung Electronics’ दुनिया की सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण उत्पादक कंपनी है।

Samsung इस कंपनी का मुख्यालय सैमसंग डिजिटल सिटी, सुवॉन, दक्षिण कोरिया में स्थित है, Samsung दक्षिण कोरिया देश की सबसे बड़ी कंपनी में से एक है जहा देश के निर्यात में कंपनी अपना 5-7% का हिस्सा रखती है, जहा गृह देश के साथ साथ दुनिया में कंपनी में लगभग 2.7 लाख से ज्यादा लोग कार्यरत है।

Samsung खाने पिने के चीजों से लेकर स्वस्थ एव समाधान, बिमा, इलेक्ट्रॉनिक, बैंकिंग, पायाभूत सुविधा, समुद्र मरीन, बुल्डिंग निर्माण जैसे कही सारे व्यापर और उद्योग में शामिल जहा Samsung दुनिया की सबसे मूल्यवान और विश्वासु ब्रांड में से एक है।

 

 

यह होता है Samsung का असली मतलब 

 

दक्षिण कोरिया इस देश में Samsung इस शब्द का मतलब/ अर्थ ‘Three Star’ (तीन चमकते सितारे) होता है, जहा इसे कंपनी के संस्थापक और निर्माता ने अपने दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करने के लिए चुना था जिसमे पहले शब्द ‘Three’ (तीन) का अर्थ विशाल, मज़बूत और प्रचुर है वही ‘Star’ (सितारा) का अर्थ उज्ज्वल, ऊंचा और शाश्वत रूप से चमतकता सितारा है।

 

 

‘Lee Byung-chul’ थे कंपनी के संस्थापक और असली मालिक 

 

Samsung Founder: Lee Byung-chul
Samsung Founder: Lee Byung-chul

1 मार्च साल 1938 में दक्षिण कोरिया के स्थानिक व्यापारी ली ब्यूंग-चुल (Lee Byung-chul) द्वारा Samsung की स्थापना की गई थी, जहा ली ब्यूंग-चुल ने Samsung की शुरवात एक किराना व्यापारी दूकान से की थी।

श्री ली ब्यूंग-चुल का जन्म 12 फरवरी, 1910 में ग्योंगसांग प्रांत के उइरयोंग काउंटी में हुआ था, जहा उन्होंने अपनी शालेय पढाई सियोल के जोंगडोंग हाई स्कूल से की थी वही अपनी उच्च शिक्षण टोक्यो के वासेदा विश्वविद्यालय से की जहा उन्होंने साल 1980 के दशक में मानद डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की।

1 मार्च 1938 में ली ने एक ट्रैकिंग व्यवसाय और रियल इस्टेट का व्यापर शुरू किया जहा इन दोनों व्यापर को ली ने ‘Samsung Trading’ यह नाम दिया।

इसी के साथ साल 1945 तक Samsung पुरे कोरिया और कोरिया के बहार मालो के परवहन करने वाली एक बड़ी कंपनी बन गई थी।

साल 1950 में कोरिया यूद्ध के दौरान Samsung उस वक्त की सबसे बड़ी ट्रेडिंग कंपनी के रूप में समाने आई थी।

 

 

Samsung Group Company Profile In Hindi 

 

स्थापना वर्ष 1 मार्च 1938 
मुख्यालय सैमसंग डिजिटल सिटी, सुवॉन, दक्षिण कोरिया
संस्थापक Lee Byung-chul
मुख्य सदस्य Lee Jae-yong (एक्सेकेटिव चैयरमेन ऑफ़ सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स)
सहायक कंपनी 
  • Samsung Electronics
  • Samsung SDS
  • Samsung SDI
  • Samsung Engineering
  • Samsung Fire & Marine Insurance
  • Samsung Heavy Industries
  • Samsung Life Insurance
  • Cheil Worldwide
  • Samsung Asset Management
  • Samsung Biologics
  • Samsung C&T Corporation
  • Samsung Electro-Mechanics…Etc
प्रोडक्ट और सेवाएं स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, विज्ञापन, बांधकाम, बैंकिंग और बिमा, स्वस्थ एव सुविधाएं, कम्युनिकेशन  और तकनीक,सेमीकंडक्टर निर्माण…अन्य  
होम पेज https://samsung.com/global

 

 

संबधित लेख:

 

एक Trading Store के तौर पर हुई थी Samsung की शुरवात 

 

एक Trading Store के तौर पर हुई थी Samsung की शुरवात 
Samsung Kaha Ki Company Hai

ली ब्यूंग-चुल ने सबसे पहले अपने स्थानिक गवा ताएगु, कोरिया में एक किराना दूकान से कंपनी की शुरवात की थी जहा वे शहर और शहर के आस पास के गांव में जा जा कर नूडल, अन्य खाने पिने की चीजे बेचा करते थे साथ ही आस पास के प्रांतो में सामान निर्यात किया करते थे।

अपने गृह देश के साथ साथ ली ब्यूंग-चुल खाने पिने और अन्य सामान्य चीजों को पडोसी देश चीन और अस पास के प्रांतो में निर्यात करते थे। इसके बाद अपने बढ़ते व्यापर को देख ली ने अपने कंपनी में अन्य व्यवसायों को भी शामिल किया जिसमे कपडा निर्माता के तौर पर कोरिया में ली ने सबसे बड़ी मिल खोली।

1945 के कोरिया यूद्ध  के दौरान कंपनी अलग अलग उद्योग और व्यापर करने लगी जह कंपनी को कोरियाई सरकार द्वारा अपनाई गई नई संरक्षणवादी नीतियों से बहोत लाभ होने लगा।

साल 1950 में Samsung द्वारा देश के तीन सबसे बड़े वाणिज्यक बैंक और एक बिमा कंपनी को ख़रीदा जहा यह Samsung का वित्त क्षेत्र में पहला कदम था।

इसी के साथ कंपनी ने भिन्न भिन्न कंपनियों की स्थापना करके और बड़ी बड़ी कंपनी को खरीदकर Samsung देश की सबसे बड़ी कंपनी के सूचि में पहल 10 वे स्थान पर आगे थी जहा आगे कंपनी ने इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में आकर दुनिया के शीर्ष स्थान पर पहोच गई।

 

 

साल 1969 में Samsung पहली बार उतरी इलेक्ट्रॉनिक्स बाज़ार में 

 

अपने कही सारे सफल व्यापर और उद्योग के बाद साल 1969 में Samsung पहली बार इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में उतरी जिसमे कंपनी ने भिन्न भिन्न वर्ग के एलेक्ट्रॉनिक विभागों के केंद्रित किया।

Samsung द्वारा पहला इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट एक Black & White T.V था जो की कंपनी पुरे देश में बेच रही थी जिसके कुछ ही सालो में कंपनी ने साल 1970 के दशक में Samsung अलग अलग घेरलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का निर्माण करके देश और विदेशो में बेचना शुरू किया।

इस दौरान घेरलू उपकरण में लगने वाले सेमीकंडक्टर का निर्माण कंपनी ने शुरू किया जहा कुछ ही सालो में कोरिया Semiconductor  की लगभग 50% हिस्सेदारी सैमसंग ने हासिल कर ली थी, इस दौरान यानि 70 और 80 के दशक के बिच Samsung ने प्रौद्योगिकी व्यवसायों तेज़ी से विस्तार किया, जहा कंपनी के और से देश में जगह जगह सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स की शाखाये स्थापित की गई।

इसके बाद साल 1978 में Aerospace division और साल 1985 में Samsung Data Systems (वर्तमान में ‘Samsung SDS’) बनाया गया जहा आज इन्ह्ने के द्वारा हमें Samsung की और से कही सारे इलेक्ट्रॉनिक पार्ट और उपकरण देखने मिल रहे है।

 

 

Samsung के आधीन आनेवाली सहायक कंपनिया सूचि 

 

वैसे देखा जाये तो Samsung सिर्फ किसी एक व्यापर और व्यवसाय पर स्थिर नहीं थी जहा कंपनी की स्थापना के वक़्त से Samsung भिन्न भिन्न व्यापर, उद्योग और क्षेत्रों में विस्तार करती रही जहा आज कंपनी दुनिया के भिन्न भिन्न क्षेत्रों और यद्योग में सबसे शीर्ष स्थान पर कार्य कर रहा है जिसके लिए कंपनी को अपने व्यापर-उद्योग के लिए अलग अलग विभाग बनाने पढ़े जिसे सैमसंग के अधीन आने वाली सहायक कंपनिया नियत्रित करती है। 

आज हम Samsung के ऐसे सबसे महत्व के सहायक कंपनी की सूचि देखने वाले जो गृह देश के अलावा बाकि देशो में भी अपना व्यापर कर रही है। 

 

  1. Samsung Electronics (1969)
  2. Samsung Display (2012)
  3. Samsung SDI (1970)
  4. SB LiMotive (2008)
  5. Samsung SDS (1985)
  6. Samsung Securities (1982)
  7. Symbian Software (1998)
  8. Samsung TV Plus (2015)
  9. Samsung Digital Imaging (2009)
  10. Aeon Display and Security System (2010)
  11. Samsung Card (1988)
  12. Caribbean Bay (1996)
  13. Cheil Industries (1954)
  14. Cheil Worldwide (1973)
  15. Samsung Asset Management (1998)
  16. Samsung Economic Research Institute (1986)
  17. Samsung Electro-Mechanics (1973)
  18. Samsung Engineering (1970)
  19. Samsung C&T Resort & Construction Group (1938) 
  20. Samsung Fire & Marine Insurance (1952)
  21. Samsung Life Insurance (1957)
  22. OpenTide Korea (2000)
  23. Samsung Heavy Industries (1974)
  24. Hotel Shilla (1979)
  25. Samsung India Software Centre (2007)
  26. Samsung R&D Institute India, Bangalore (1996)…अन्य 

 

 

संबधित लेख:

 

Samsung के सहायक कंपनी द्वारा बनाये गए भिन्न भिन्न प्रोडक्ट

 

उद्योग क्षेत्र वास्तु एव सेवा 
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्समोबाइल फ़ोन, सेमीकंडक्टर, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, टीवी, डिस्प्ले (AMOLED, QD-OLED, LCD..), स्मार्टवॉच, लैपटॉप, ऑडियो उपकरण, SSD, HHD, मॉनिटर,
प्रिंटर, कैमेरा और अन्य उपकरण
कंस्ट्रक्शन  Samsung ने संयुक्त अरब अमीरात में बुर्ज खलीफा, ताइवान में ताइपे 101 और मलेशिया में पेट्रोनास टावर्स जैसी कई लोकप्रिय इमारते बनाई है जो की दुनिया में काफी लोकप्रसिद्ध जगाये है। 
फार्मास्युटिकलहानिकारक बीमारियों के भिन्न भिन्न दवाइयों का निर्माण और अन्य चिकित्सक सेवाएं
जहाज निर्माणसैमसंग हेवी इंडस्ट्रीज दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी जहाज निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी है इस कंपनी द्ववार कच्चे तेल, अन्य लॉजिस्टिक वस्ती और सेवा और यात्रियो के लिए कंटेनर जहाजों का निर्माण करती है जिसके कारण दुनिया में व्यापार होता है
बिमा सेवा जीवन बिमा, वाहन बिमा, अग्नि एवं समुद्री बीमा, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों, हताहत जैसी भिन्न भिन्न बीमा सेवाएं
ऊर्जा Samsung SDI इस कंपनी द्वारा विद्युत रिचार्जेबल बैटरी या सौर और पवन-संचालित ऊर्जा प्रणालियों का उपयोग करके ऊर्जा समाधान और उत्पादों का निर्माण करती है।
आईटी सेवा कंसल्टंसी, ग्राहक सेवा और तकनीकी सेवाओं की आउटसोर्सिंग, ब्लॉक चैन सेवा, IOT सेवा, AI आधारित सेवा…अन्य

 

 

Samsung कंपनी के कुछ रोचक और दिलचप्स तथ्य 

 

1) दोस्तों क्या आपको पता है Samsung ने अपने कंपनी की शुरवात एक ग्रोसरी ट्रेडिंग कंपनी से की थी जहा कंपनी नूडल अन्य खाने पीने की चीजे बेचा करती थी।

2) दोस्तों Samsung द्वारा बनाया गया दुनिया का पहला इलक्ट्रोनिक उपकरण एक 12 इंच का Black &White TV था।

3) Samsung सही मायने में एक वैश्विक कंपनी है जहा कंपनी लगभग 80 देशो में काम करती है जिसमे लगभग 2.7 लाख से ज्यादा लोग काम करते है।

4) साल 2017 में पहली बार दक्षिण कोरिया में Samsung ने अपने पहले सेल्फ ड्राइविंग कार का सफलता पूर्वक का परीक्षण किया।

5) साल 2016 में अपने स्मार्टफोन Samsung Note 7 में बैटरी में दिक्कते आने की वजह से लगभग 2.5 मिलियन यूनिट को Samsung ने ग्राहकों से मंगाए थे।

6)दोस्तों Apple के iPhone में लगने वाले लगभग 30% पुर्जे (Display और अन्य पार्ट्स) Samsung द्वारा बनाये जाते है।

 7) Samsung Galaxy Edge यह दुनिया का पहला Curve Display के साथ आने वाला स्मार्टफोन था जिसे Samsung द्वारा साल 2014 में बाजार में उतारा गया था।

8) Samsung Galaxy Fold यह दुनिया का पहला फोल्ड डिस्प्ले (मुड़ने वाला ) के साथ आने वाला स्मार्टफोन था जिसे Samsung द्वारा साल 2019 में बाजार में उतारा गया था

9) दोस्तों सयुक्त अरब अमीराती (दुबई शहर) की दुनिया की सबसे बड़ी इमारत “बुर्ज खलीफा” को Samsung द्वारा बनाया गया है।

10) Samsung SCH-V200 यह Samsung की और से आने वाला पहला कैमेरा आधारित मोबाइल फ़ोन था जिसे साल 2000 में बाजार में उतारा गया था।

 

 

मेरे अंतिम शब्द 

 

दोस्तों आज Samsung सिर्फ स्मार्टफोन या अन्य इलक्ट्रोनिक उपकरण ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में इस्तेमाल होने वाले भिन्न भिन्न वास्तु और सेवा का भी निर्माण करती है आज भारत जैसे देश में Samsung को एक विश्वासु ब्रांड की तरह देखा जाता है जह भारत में Samsung के कॉरोडो विश्वासु गरक मौजूत है। 

तो दोस्तों अब आपको Samsung इस विशाल कंपनी से संबधित ऐसी बहोत सी जानकारी प्राप्त होगई होंगी, मैं आशा करता हूँ की आपके द्वारा पूछे गए हर सवाल का जवाब मेरे इस लेख ‘Samsung Kaha Ki Company Hai’ से मिल गया होगा। 

अगर आपको मेरा यह लेख पसंद आया हो या इस लेख से संबधित आपका कोई सुझाव हो तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो, धन्यवाद, जय हिन्द । 

 

 

संबधित लेख:

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s 

 

  1. सैमसंग का सबसे बड़ा बिजनेस क्या है?

    सैमसंग समूह में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक यह सबसे बड़ी सहायक कंपनी है जहा इन कंपनियों द्वारा सैमसंग स्मार्टफोन, स्मार्टफोन आधारित उपकरण, सेमीकंडक्टर और प्रोसेसर का निर्माण किया जाता है।

  2. भारत में सैमसंग के सीईओ कौन है?

    JB Park यह भारत में Samsung के CEO और President के पद पर कार्यरत है।

  3. दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी कौन सी है?

    बाजार पुजिकरण में Apple यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है वही दूसरे स्थान पर Samsung आती है।

  4. सैमसंग का फोन कितने साल तक चलता है?

    Samsung अपने स्मार्टफोन में लगभग 4-5 साल के एंड्राइड और सुरक्षा अपडेट देती है इसलिए सैमसंग द्वारा आने वाला स्मॉर्टफोने औसत 5-6 साल या उससे ज्यादा भी चल सकता है।

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *