टोयोटा मोटर्स कहां की कंपनी है

भारत पर जापान, अमेरिका  जैसे देशो का वाहन व्यापर, कंप्यूटर व्यापर या अन्य तकनीकी व्यापर का हमेशा प्रभाव रहा है वही Honda और Hyundai जैसी कंपनी अपने टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहन के निर्माण और वितरण के लिए देश में काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय है। 

ऐसी ही विदेश की मशहूर कंपनी टोयोटा मोटर निगम ने ना जाने कितने सालो से अपनी बेहतर, मज़बूत और किफायती करो की वजह से आज जापान, भारत और दुनिया में अपने वाहनों की वजह से काफी लोक्रपियाता और विश्वास नियता हासिल की है। 

आज मैं आपको दुनिया की सबसे विशाल और अग्रणी कार निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर निगम के बारे में जानकारी देने वाला हूँ और आपको बताने वाला हूँ की टोयोटा कहां की कंपनी है? टोयोटा कंपनी का मालिक कौन है? टोयोटा और भारत के संबंध और साथ कंपनी की अन्य रोचक जानकारी, दोस्तों मैं विनंती करता हूँ की आप मेरे साथ इस लेख पर अंत तक बने रहे। 

 

 

जापान देश के ‘आयची’ प्रांत से आती है टोयोटा मोटर्स निगम कंपनी

 

टोयोटा मोटर्स यानि की ‘टोयोटा मोटर्स निगम’ (Toyota Motors Corporation) यह एक जापान देश की बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव कार और अन्य प्रवासी जड़ वाहन निर्माता कंपनी है, कंपनी का मुख्यालय वर्तमान में टोयोटा सिटी, आईची प्रांत, जापान में स्थित है।

Toyota मोटर्स जापान की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है पिछले कुछ सालो से टोयोटा मोटर्स दुनिया के सबसे ज्यादा कर बेचने की दौड़ में पहले पायदान पर खड़ी है।

टोयोटा जापान ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोटिव यानि की कार निर्माताओ में से एक ही की जो की सालाना 1 करोड़ से ज्यादा वाहनो का निर्माण और वितरण करती यही।

अगर बात की जाए साला 2014 के टोयोटा के व्यापर और उत्पादन क्षेत्र की तो यह कंपनी पूरी दुनिया अपने चार मुख्य ब्रांड के तहद वाहनों का उत्पादन और वितरण करती है जिसमे Daihatsu, Hino, Lexus और Namesake Toyota शामिल है।

 

 

Kiichiro Toyoda है कंपनी के संस्थापक और असली मालिक 

 

टोयोटा मोटर निगम की स्थापना 28 अगस्त, 1937 में जापान के प्रसिद्ध बिजिनेसमेंन ‘किइचिरो टोयोडा’ (Kiichiro Toyoda) द्वारा की गई थी, मगर इस कंपनी की स्थापना से पहले किचिरो टोयोडा के पिताजी द्वारा स्थापित टोयोटा इंडस्ट्री में कंपनी को एक प्रभाग के रूप में निर्माण किया गया था जिसे बाद में स्वतंत्र रूप से टोयोटा मोटर्स निगम की में बदल दिया गया।

टोयोटा मोटर्स द्वारा बनाई गई सबसे पहली कार मॉडल एए सेडान (AA sedan) थी जिसे कंपनी के स्थापन से पहले साल 1936 में लॉन्च किया गया जो की जापान में काफी सफल और लोकप्रिय रही।

किइचिरो टोयोडा का ऑटोमोटिव बाजार काफी प्रेरित थे और बढ़ते व्यापर को देखते उन्होंने अपने पिताजी के व्यपार में अपने ऑटोमेटिव कॉसेप्ट प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए राजी किया जो काफी जोखिम भरा था जिसके बाद कंपनी में Toyoda Automatic Loom Works, Ltd प्रभाग का निर्माण किया गया जिसे आगे चलके टोयोटा मोटर्स निगम में बदल दिया गया।

 

 

Toyota Motor Corporation Company Profile (Hindi)

 

स्थापना वर्ष 28 अगस्त 1937 
संस्थापक किइचिरो टोयोडा
मुख्यालय टोयोटा शहर, आईची प्रांत, जापान 
मुख्य सदस्य 
  • अकीओ टोयोडा (अध्यक्ष)
  • शिगेरु हयाकावा (उपाध्यक्ष)
  • कोजी सातो (अध्यक्ष एवं सीईओ)
पैरेंट कंपनी टोयोटा समूह 
सहायक कंपनी 
  • दाइहात्सु
  • डेन्सो
  • सुबारू कॉर्पोरेशन
  • FAW टोयोटा
  • GAC टोयोटा
  • हिनो मोटर्स…..अन्य 
होम पेज https://www.toyotabharat.com/

 

 

टोयोटा मोटर्स बनी दुनिया की टॉप-सेलिंग कार मेकर कंपनी

 

Toyota is the Most Selling Car In The World
Toyota is the Most Selling Car In The World

 

मूल रूप से जापान देश से आने वाली टोयोटा मोटर्स यह दुनिया में अपने करो की मज़बूती और फीचर्स के लिए काफी लोक्रपिया है, इसलिए विश्व के अलग अलग देशो में इस कंपनी के करो और SUV को लेना लोग काफी पसंद करते है।

टोयोटा अपने चार से पांच ब्रांडो के तहद अपने करो का निर्माण करता है जिसकी उत्पादन क्षमता पार्टी वर्ष एक करोड़ से ज्यादा की है और आये वर्ष यह संख्या बढ़ती ही जा रही है।

पिछले साला 2013 में टोयटा ने हुंडई और फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ दुनिया की सबसे ज्यादा बेचे जानी वाली कार्ड कंपनी बन गई है, टोयोटा ने दुनिया भर में लगभग 11.2 मिलियन यानि की 1.12 करोड़ से ज्यादा की करो की बिक्री की है।

पिछले साल के प्रकाशित ब्लूमबर्ग रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल बेचे वाली करो की संख्या में कंपनी के सहायक कम्पनिया दाइहात्सू और हिनो मोटर्स की भी हिस्सेदारी रही है वही टोयोटा मोटर्स की गाड़ियों के बिक्री में 2022 के तुलना में 2023 के तुलना में लगभग 7.2% की बढ़ोतरी देखने मिलती है और साल 2024 के यह बढ़ने की पूरी संभावना दर्शाई जा रही है।

इसी के साथ अगर बात करे साल 2022 में टोयोटा मोटर्स की उत्पादन तुलना की तो साल 2020 की तुलना साल 2023 में कंपनी की उत्पादन क्षमता 8.6% से बढ़ा है जो की 1.15 करोड़ करो के निर्माण संख्या को दर्शाता है।

 

 

भारत देश में कब और कैसे आई टोयोटा मोटर कंपनी?

 

टोयोटा मोटर्स ने साल 1997 में किर्लोस्कर ग्रुप के साथ साझेदारी (जॉइन वेंचर) के साथ भारत देश में अपनी शुरवात की, आज भारत में Toyota Kirloskar Motor Pvt Ltd के दो मेनुफेक्चरिंग प्लांट है जो की बिदादी (कर्नाटक) और बंगलुरु (कर्नाटक) में स्थित है।

दोनों मेनुफेक्चरिंग प्लांट का क्षेत्र लगभग 2000 एकड़ के आसपास है जहा दोनों प्लांट की कार वाहन उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 320,000 से ज्यादा की है।

साल 2000 में इस जॉइन वेंचर ने अपनी पहली कार टोयोटा क्वालिस (Toyota Classic) को लॉन्च किया जिसने आते ही चार पहिया वाहनो के वर्ग में काफी लोक्रपियता हासिल की यही से Toyota के गाड़ियों का भारत के लोगो के प्रति आकर्षण बढ़ा।

अपने पहले सफल कर के बाद टोयोटा ने साल 2005 में टोयोटा इनोवा (Toyota Inova) को लॉन्च किया जो की टोयोटा का अबतक की सबसे लोक्रपिया और बिकने वाली वाहनों में से एक है वर्तमान में टोयोटा इनोवा के काफी सारे मॉडल मॉडल देखने मिलते है।

 

 

देश में कुल 12 कारे बेचती है टोयोटा मोटर्स कंपनी 

 

वर्तमान में टोयोटा देश में 12 करो का निर्माण और वितरण करती है जिसमे इन कार्स  की कीमत की शुरवात 6 से लेकर 2 करोड़ तक जाती है।

 

टोयोटा कार्स सूचि (2024):

 

कार  मॉडल शुरवाती कीमत 
टोयोटा ग्लेंजा ₹ 6.82 लाख 
टोयोटा रुमियन₹ 10.45 लाख 
टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर₹ 7.75   लाख 
टोयोटा अर्बन क्रूजर हैयडर₹ 11.15  लाख 
टोयोटा इनोवा हायक्रॉस₹ 18.95  लाख 
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा₹ 19.15 लाख 
टोयोटा हाइलक्स₹ 30.4 लाख 
टोयोटा फॉर्चूनर ₹ 33 .45 लाख 
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर₹ 43.70 लाख 
टोयोटा कैमरी₹ 46.17 लाख
टोयोटा वेल्लफायर₹ 1.2 करोड़ 
टोयोटा लैंड क्रूज़र₹ 2.1  करोड़ 

 

 

टोयोटा फॉर्च्यूनर है देश की सबसे लोकप्रिय SUV कर?

 

Toyota Fortuner: indias best selling SUV
Toyota Fortuner

 

टोयोटा फॉर्चूनर ऐसी कार मानी जाती है जिसे लेना ज्यादा लोगो की पहली पसंद होती है, फॉर्चूनर आज भले ही देश की सबसे लोक्रपिया SUV है मगर पुराने ज़माने में इसी कार में बेहतर इंटीरियर, और बेहतर सुविधा के साथ अपने सेगमेंट में हॉटकेक की तरह बिक रही थी।

कार की रोड पर की उपस्थितिति, बनावट और आकर के कारन देश के ज्यादातर नेताओ और व्यापारियों की पहली पसंद फॉर्चूनर है।

कर की कीमत 40-50 लाख रुपये होने के बाद भी इस SUV की मेंटेनेंस कॉस्ट काफी कम आती है,कंपनी 10 हज़ार किलो मीटर पर एक सर्विस शेड्यूल देती है जिसकी सर्विस कॉस्ट 10-15 रुपये के आसपास आती है जो की बाकि SUV के मुकाबले काफी कम है।

कर यह एक ऐसी संपत्ति है जिसकी कीमत वक़्त के साथ कम होती रहती है वही अगर बात करे फॉर्चूनर की तो आपको घबराने की ज़रूरत नहीं लगभग 10-12 साल पुराणी फॉर्चूनर कर आप आप 20-22 लाख में बेच सकते हो इसलिए ज्यादा तर लोग नई फॉर्चूनर लेने के साथ साथ पुराणी फॉर्चूनर लेना भी पसंद करते है।

इसी के साथ फॉर्चूनर के बेहतर इंजिन और मज़बूत बनावट के साथ यह कर SUV अपने कीमत की हसाब से बेहद अच्छी मानी जाती है, आज देश में बड़े से बड़े राज नेता और व्यापारी लोग फॉर्चूनर लेना पसंद करते है जो लोगो के लिए स्टेटस सिंबल जैसा है।

 

 

लेख से जुड़े अन्य पोस्ट:

 

 

मेरे अंतिम शब्द

 

वर्तमान में टोयोटा मोटर्स देश और विदेश में अपनी विश्वसनीयता, ईंधन दक्षता, सुरक्षा, बिक्री के बाद सेवा जैसी सेवाओं से सभी लोगो का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है, इसी के चलते कंपनी की बिक्री और उत्पादन क्षमता बढ़ती रहेंगी।

तो दोस्तों आप आपको समझ गया होंगे की टोयोटा कहां की कंपनी है? टोयोटा आखिर क्यों है इतनी लोक्रपिया? मैंने आपको टोयोटा कंपनी से जुडी सभी ज़रूरी जानकारी देने की कोशिश की है, मैं आशा करता हूँ की आपको मेरा यह लेख पसंद आया हो। 

अगर आपको मेरा यह लेख पसंद आया हो या इस लेख से संबधित आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप मुझे कमेंट के माध्यम से सवाल पूछ सकते हो, धन्यवाद।

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s

 

  1. भारत में टोयोटा कार्स कौन बनाता है?

    देश में टोयोटा कार्स को Toyota Kirloskar Motor Pvt इस जॉइंट वेंचर द्वारा बनाया जाता है।

  2. टोयोटा की सबसे महंगी कार कौन सी है?

    टोयोटा की सबसे महँगी कर टोयोटा लैंड क्रूज़र है जिसकी शुरवाती कीमत ₹2.1 करोड़ है।

  3. भारत में टोयोटा के कितने प्लांट हैं?

    भारत में टोयोटा के दो मेनुफेक्चरिंग प्लांट है जो की बिदादी (कर्नाटक) और बंगलुरु (कर्नाटक) में स्थित है।

  4. टोयोटा भारत में कब आई थी?

    साल 1997 में किर्लोस्कर समूह के स्वामित्व से टोयोटा ने भारत में प्रवेश किया।

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *