शीर्ष मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी

Last updated on July 10th, 2024 at 10:57 am

पिछले कुछ वर्षो में भारत में मोबाइल कनेक्टिविटी में हमें बहोत बड़ा इजाफा देखने मिला है, बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, गांव से लेकर शहर तक किसी भी टेलिकॉम कंपनी का स्ट्रांग नेटवर्क सिग्नल, 4G, 5G का जलद गति से होने वाला प्रसार यह सब बातो से हमें भारत देश की एक मज़बूत टेलिकॉम सुविधा या सेवा देखने मिलती है। 

आज देश में ऐसे बहोत सी ऐसी मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी देखने मिलेंगी जो गांव से लेकर शहर तक, बड़ी बड़ी ईमारत से लेकर छोटे से घर तक हर जगह मोबाइल टावर लगाती है जिसके लिए यह टावर कंपनिया लोगो को उनके खेत, जगह या  घर पर किसी भी तरह कहा टेलिकॉम टावर लगाने के लिए हर माह पैसो का भुगतान भी करती है। 

तो दोस्तों आज के इस लेख में, मैं आपको भारत देश की टॉप मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी के नाम, कंपनी से संपर्क करने के लिए ज़रूरी जानकारी और हम मोबाइल टावर कैसे लगा सकते यह सभी जानकारी दने वाला हूँ, बस आप मेरे इस लेख के साथ अंत तक बने रहे।

 

 

संबधीत लेख:

 

 

10+ भारत के शीर्ष मोबाइल कम्युनिकेशन टावर लगाने वाली कंपनी सूचि

 

मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी लिस्ट
मोबाइल टावर लगाने वाली

 

Indus Tower

 

स्थापना2007
मुख्यालयगुरुग्राम, हरियाणा
संपर्क 18001021666
वेब पेजhttps://www.industowers.com/landlords/

 

Indus Towers यह देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम टावर स्थापन कंपनी में से एक है जहा इस कंपनी की स्थापना साल 2007 में भारती एयरटेल, वोडाफोन, एस्सार और आयडिया सेलुलर के स्वामित्व से की गई थी, Indus Tower यह देश के टेलिकॉम क्षेत्र में एक शीर्ष कंपनी के तौर पर खड़ी है।

साल 2020 में Indus Tower देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रचर सेवा प्रदान कंपनी Bharti Infratel में विलय (Merged) होने के बाद Indus Tower दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल टावर इंफ्रास्ट्रचर ऑपरेटर में से एक बन गई।

 

 

ATC India (American Telecom Company)

 

स्थापना 1995
मुख्यालयबोस्टन, मैसाचुसेट्स, संयुक्त राज्य अमेरिका
संपर्क
  1. गुरुग्राम- +91-124-4464000
  2. मुंबई- +91-22-40082700
  3. आसाम- +91-361-2346611

अन्य ऑफिस संपर्क जानकारी Click Here 

वेब पेजhttps://atctower.in/en/

 

ITC India यह American Tower Corporation की भारत की एक सहायक कंपनी के तौर पर कार्यरत है, ITC दुनिया की सबसे बड़ी वायरलेस कमुनिकशन इंफ्रास्ट्रचर क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है।

ATC कंपनी की स्थपना अमेरिका में, अमेरिकन यूनिट सिस्टम के एक विभाग के तौर पर की गई थी, बाद में साल 1998 में अमेरिका की सबसे विशाल मल्टीमिडिया कंपनी CBS Corporation में विलय होने के बाद ATC अमेरिका के वायरलेस टावर और सेवा का उत्पादन करने लगी।

ATC ने भारत में 2007 से 2012 के भीतर अपने टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रचर सेवाएं देना शुरू की जहा आज यह देश का एक मुख्य सेवा प्रदाता के रूप में खड़ी है, कंपनी टावर लीजिंग, साइट अधिग्रहण और नेटवर्क विकास सहित वायरलेस नेटवर्क की तैनाती, रखरखाव और संचालन के लिए समाधान सेवा प्रदान करती है।

 

 

GTL-Infrastructure Limited

 

स्थापना2004
मुख्यालय नवी मुंबई, महाराष्ट्र
संपर्क022-68293500
वेब पेजhttps://www.gtlinfra.com/

 

GTL Infrastructure यह देश की सबसे शीर्ष और पुरानी मोबाइल टावर सेवा और अन्य टेलिकॉम विभाग इंफ्रास्टक्चर सेवा प्रदाता है, इस कंपनी की स्थापना साल 2004 में श्री. मनोज तिरोडकर द्वारा की गई थी, GTL देश की शीर्ष टेलिकॉम ऑपरेटर Jio, Airtel, BSNL, Tata Communication, VI इन सभी को टेलिकॉम टावर और वायरलेस इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदान करती है।

वर्तमान में GTL Infra. देश में लगभग सभी टेलिकॉम ऑपरेटर प्रदाता को टेलिकॉम टावर सेवा और अन्य वायरलेस सेवाएं देती है जहा देश के लगभग 22 टेलकॉम सर्कल में कंपनी के 26,000 से अधिक मोबाइल टावर्स मौजूद है।

 

 

Summit Digitel Infrastructure

 

स्थापना2013
मुख्यालयमुंबई, महाराष्ट्र
संपर्क022 69075252

अन्य जानकारी के लिए संपर्क करे 

वेब पेजhttps://www.summitdigitel.com/

 

Summit Digitel यह देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदाता में से एक है, इस कंपनी की स्थापना साल 2013 में हुई थी, जहा वर्तमान में कंपनी ने 1,75000 से ज्यादा जगह अपने टेलकॉम टावर और अन्य वायरलेस और अन्य टेलिकॉम सेवाएं देने में सक्षम हुई है।

इस कंपनी द्वारा लगाए गए सभी टावर और अन्य टेलकॉम सेवाओं में नई तकनीक को का इस्तेमाल किया गया जहा वर्तमान में फाइबर ऑप्टिक आधारित इंटरनेट सुविधा, 5G और अन्य सुविधा सिविधा कंपनी देने में सक्षम हो रही है।

 

HFCL (Himachal Futuristic Communications)

 

स्थापना1987
मुख्यालयचंबाघाट, सोलन, हिमाचल प्रदेश
संपर्क
  1. नई दिल्ली- +91-11-35209400/9500
  2. गुरु ग्राम- +91 124 4310000
वेब पेजhttps://www.hfcl.com/

 

Himachal Futuristic Communications यह एक भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी है जो मुख्य रूप से मोबाइल टावर इंफ्रास्टक्चर सेवा के साथ साथ दूरसंचार समाधान, टेलिकम्युनिकेशन उपकरण, फाइबर ऑप्टिक केबल अन्य रिलेटेड वायरलेस सुविधा देती है।

HFCL इस कंपनी की स्थापना 1987 में की गई थी जिसमे मुख्य संस्थापक महेंद्र नहाता, दीपक मालोत्रा, विनय मालू द्वारा की गई द्वारा हिमचाल प्रदेश में की गई थी।

 

 

Tata Communications

 

स्थापना1986 (VSNL)
मुख्यालय मुंबई, भारत
संपर्क 
वेब पेजhttps://www.tatacommunications.com/

 

Tata Communication यह टाटा समूह की सबसे  विश्वसनीय और सबसे बड़ी कम्युनिकेशंस आधारित उपकरण और सेवाएं देने वाली कंपनी है, मोबाइल टावर इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय के साथ साथ यह कंपनी संचार आधारित इन्फ्राट्रक्चर सेवा, उन्नत प्रौद्योगिकी सेवाएँ, इंटरनेट सेवाएँ, वॉयस ट्रांसमिशन सेवाएँ जैसी भिन्न भिन्न दूर संचार सेवाएं कंपनी प्रदान करती है, इसी के साथ कंपनी क्लाउड होस्टिंग,मोबाइल रोमिंग, ग्लोबल सिंगलिंग जैस सेवाएं देने में माहिर है।

 

Tejas Networks

 

स्थापना 2000
मुख्यालय इंडिया
संपर्क+918041794600 (Contact)
वेब पेजhttps://tejasnetworks.com/

 

Tejas Network भारत देश की एक और टेलिकॉम और अन्य विरलेस दूरसंचार इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा दनी वाली कंपनी जिसकी स्थापना साल 2000 की हुई थी जो की वर्तमान में Tata Group के अधीन आने वाली एक टेलीकॉम इंफ्रास्रक्चर सेवा सुविधा प्रदाता कंपनी है।

तेजस नेटवर्क भारत के साथ साथ 75 से अधिक देशों में दूरसंचार सेवा प्रदाता, इंटरनेट सेवा प्रदाता, उपयोगिता, रक्षा और सरकारी संस्थाओं के लिए उच्च-प्रदर्शन वायरलाइन और वायरलेस नेटवॉरिकिंग उत्पादों का निर्माण और डिज़ाइन करती है।

 

 

Tower Vision India

 

स्थापना2006
मुख्यालयगुरुग्राम, हरियाणा
संपर्क0124-4566400
वेब पेजhttps://www.tower-vision.com/

 

Tower Vision Ltd स्वतंत्र टावर प्रबंधन और अन्य दूरसंचार क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा देने वाली कंपनी है, इस कंपनी द्वारा देश की माहिर टेलिकॉम ऑपेरटर को टावर इंफ्रास्टक्चर सुविधा, 5G आधारित उपकरण प्रबंधन और अन्य संचार सेवाओं के लिए समाधान भी प्रदान करता है।

 

 

Ascend Telecom Infra

 

स्थापना2002
मुख्यालयबंगलुरु
संपर्क+91 080 6116 4555
वेब पेजhttps://www.ascendtele.com/

 

Ascend Telecom Infrastructure Pvt. Ltd यह भारत देश की एक स्वतंत्र टॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य दूर संचार सेवा देने वाली कंपनी है, इस कंपनी की स्थापना 2002 में हुई थी, यह कंपनी भारत के टेलकम ऑपरेटर को एक विश्वस्तरीय और उच्च गुणवत्ता वाले टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरन देती है।

Jio, BSNL, Tala Teleservice, DVois, VI जैसे देश के मुख्य टेलकॉम और अन्य दूरसंचार सेवा कंपनियों के लिए Ascend Telecom कंपनी इंफ्रास्ट्रचर सेवा प्रदान करती है।

 

 

Utkarsh India Limited

 

स्थापना2003
मुख्यालयकलकत्ता, पश्चिम बंगाल
संपर्क
  • 90736 7434
  • 033 2264 6666
  • 033 2265 8888
वेब पेजhttps://utkarshindia.in/

 

Utkarsh India Limited यह देश के भिन्न भिन्न उद्योग क्षेत्र कृषि, घरेलु पाइप्स, टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर उत्पादों और सेवाओं का एक अग्रणी निर्माता और आपूर्तिकर्ता है, इस कंपनी की स्थापना साल 2003 में एक घरेलु MS और GI-ERW पाइप के निर्माण से हई थी और साल 2006 में कंपनी ने मोबाइल टावर का निर्माण करना शुरू किया इसी के साथ साल 2013 से कंपनी ने ट्रांसमिशन लाइन टावरों और सबस्टेशन संरचनाओं का उत्पादन शुरू किया।

दोस्तों यह रही कुछ भारत की सबसे विश्वसनीय और सबसे शीर्ष पायदान पर आने वाली मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी  इन कम्पनियो के अलावा देश में और भी बहोत सारी मोबाइल टावर संबधित पायाभूत सुविधा देती है, अगर आपको आपके घर पर, आपके खेत पर टावर लगाना हो तो आप आपके नज़दीकी टेलीकॉम ऑपरेटर ऑफिस में जाकर टावर लगाने संबधित जानकरी हासिल कर सकते है या हमें बताये हुए कंपनियों के वेबसाइट पर जाकर संपर्क कर सकते है।

 

 

संबधित लेख:

 

मोबाइल टावर लगाने के नियम -2024

 

Mobile Tower Lagane Ke Rules, Niyam
मोबाइल टावर लगाने के नियम

 

अगर आप भी अपने खेत या अपने घर पर किसी भी तरह का टेलिकॉम टावर लगाना चाहते है तो आपको इन बातो और टावर लगाने वाले नियमो का ध्यान रखना चाहिए, कंपनिया इन नियमो द्वारा ही आपके जगह या घर के ऊपर मोबाइल टावर लगाती है।

  • अगर आप गांव में रहते हो तो आपके पास न्यूनतम 2500 Square feet. जमीन होनी चाहिए। 
  • अगर आप शहर में रहते हो तो आपके पास न्यूनतम 2000 Square feet जमीन होनी चाहिए।
  • अगर आप अपने घर के छत के ऊपर टावर लगाना चाहते हो तो घर के ऊपर 500 Square feet की जगह होनी चाहिए।
  • घर के लगभग 100 मीटर के दुरी पर कोई हस्पताल नहीं होना चाहिए।
  • जहा मोबाइल टावर लगा रहे वह जमीन से 5 Meter  ऊपर (उचा) तक का मोबाइल टावर का बेस होना चाहिए।
  • भीड़ भीड और ज्यादा आबादी वाले जगह से मोबाइल टावर की दूरी लगभग 35 Meter से ज्यादा होनी चाहिए।
  • जिस जगह मोबाइल टावर लगा रहे हो उस जगह के लिए NOC (No Objection Certificate) अनिवार्य है।
  • जिस इमरता या घर पर मोबाइल टावर लगाया जा रहा उस जगह का नक्शा पारित होना ज़रूरी है।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s

 

  1. Airtel टावर लगाने पर कितना पैसा मिलता है?

    कोई भी मोबाइल टावर कंपनी, टावर किस जगह लगाया गया है?, उस जगह पर उस टेलिकॉम सर्विस के कितने उपभोक्ता है?, उस टावर का सिग्नल कैसा है? जैसे अन्य चीजों को देख कर कंपनी माकन मालिक या जगह मालिक को हर तीन माह में किराया देती है, यह 2500 से लेकर 40-50 हज़ार तक भी जा सकता है।

  2. भारत की नंबर 1 टावर कंपनी कौन सी है?

    Indus Tower यह देश की सबसे बड़ी मोबाइल टावर इन्फ्राट्रक्चर सेवा देनी वाली कंपनी है, इस कंपनी द्वारा लगभग देश के 12 टेलिकॉम क्षेत्र में 2,19,736 (31 मार्च 2024 के मुताबिक़) टावर लगाए गए है।

  3. भारत की नंबर वन सिम कौन सी है?

    रिलायंस जिओ और भारती एयरटेल देश के सबसे बड़े टेलीकॉम मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर है जहा जिओ के भारत में लगभग 472.42 Million उपभोक्ता है वही एयरटेल के 267.57 Million (June 2024 के अनुसार ) उपभोक्ता है।

 

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

8 thoughts on “देश की सबसे शीर्ष मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी सूचि-संपूर्ण जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *