Lenovo Kaha Ki Company HaiLenovo Kaha Ki Company Hai

साल 1700 के दशक से ही कम्प्यूटर जैसे शब्द का नाम इंसान द्वारा लिया जाने लगा जहा भिन्न भिन्न प्रकार की मशीन को कम्यूटर बोलै जाने लगा जहा पुराने ज़माने के कंप्यूटर एक बड़े रूम के आकर के हुआ करते थे वही आज के दौर कंप्यूटर को हम अपने हैट में पकड़ कर चला सकते है। 

पुराने ज़माने में IBM और Intel जैसे कंपनियों कंप्यूटर के विकास में एक तेज़ गति ले थी जहा IBM पहले कमर्शियल कंप्यूटर को लोगो के सामने लगने से लेकर Intel द्वारा कंप्यूटर के माइक्रो प्रोसेसर बनाने में इन जैसी काफी सारी कंपनियों का नाम आता है। 

आज दुनिया में बहोत सी कंपनिया कंप्यूटर का निर्माण करती है जिसमे अगर हम शीर्ष कंपनियों की बाद करे तो उसमे सबसे पहला नाम आता है Lenovo

दोस्तों आज Lenovo दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर निर्माता कंपनी में से एक है जहा 180 से ज्यादा देशो में कंपनी अपने परसनल कंप्यूटर, लैपटॉप, टेबलेट, स्मार्टफोन और अन्य स्मार्ट प्रोड्कट बेचती है जहा कंपनी ने दुनिया एक अलग ही विश्वसनीयता बनाकर राखी है। 

आज हम इसी Lenovo कंपनी की जानकारी लेने वाले है, इस लेख में मैं आपको Lenovo Kaha Ki Company Hai (लेनोवो किस देश की कंपनी है) Lenovo का मालिक कौन है? और Lenovo कंपनी से जुडी अन्य जानकारी साझा करने वाला हूँ। 

 

 

संबधीत लेख:

 

 

‘Lenovo’ चीन देश की पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

 

Lenovo Group या फिर साधारण शब्दों में सिर्फ Lenovo यह चीन देश की एक बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी हो जो मुख्य रूप से पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, हैंडहेल्ड डिवाइस सर्वर, मेनफ्रेम और अन्य IoT जैसे स्मार्ट प्रोडक्ट का निर्माण और वितरण करती है।

अगर बात करे Lenovo के दुनिया में फैले व्यापर की तो विश्व में Lenovo का परिचालन लगभग 60 से ज्यादा देशो में है वही कंपनी अपने प्रोडक्ट और सेवा को लगभग 180 देशो में बेचती है, जहा Lenovo का मुख्यालय बीजिंग, चाइना और मॉरिसविले, उत्तरी कैरोलिना अमेरिका में स्थित है।

Lenovo का अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया-प्रशांत में व्यावसायिक संचालन है।

Lenovo कंपनी की स्थापना साल 1 नंवबर 1984 में चीन के बीजिंग प्रान्त में करीबन 40 वर्ष पहले हुए थी जहा कंपनी ने अपनी शुरवात TV के निर्माण और वितरण से की थी।

 

 

Liu Chunazhi और Danny Lue है Lenovo समूह के निर्माता और संस्थापक

 

लगभग 40 वर्ष पहले चाइना के बीजिंग प्रान्त में दो इंजिनीयर Liu Chuanzhi और Danny Lui द्वारा Lenovo की स्थापना गई थी जहा कंपनी ने शुरवाती दिनों में TV के निर्माण और वितरण का काम शुरू किया था बाद में कंपनी ने कम्प्यूटर के निर्माण और वितरण करना शुरू किया।

Liu Chuanzhi यह चीन के लोक्रपिया उद्यमी हैं जिनका जन्म 19 अप्रैल 1944 में झेंजियांग, जियांग्सू, जापान के कब्जे वाला चीन में हुआ था वही Danny Lui यह हांगकांग उद्यमी और उद्यम पूंजीपति में से एक है जिनका जन्म साल 7 जनवरी 1957 में होंगकोंग शहर के एक गरीब घराने में हुआ था।

साल 1984 मेंइन दोनों ने दस अन्य इंजीनियरों के एक समूह के साथ 200,000 युआन और लगभग 20 वर्ग गज आकार के एक कार्यालय के साथ लेनोवो की स्थापना की थी।

 

 

Lenovo Group Limited Company Profile (Hindi)

 

स्थापना वर्ष  1  नवंबर 1984 
संस्थापक 
  1. Liu Chuanzhi
  2. Danny Lui
मुख्यालय 
  1. बीजिंग, चीन
  2. मॉरिसविले, उत्तरी कैरोलिना अमेरिका
मुख्या सदस्य Yang Yuanqing (सीईओ और चैयरमेन)
उद्योग क्षेत्र कंप्यूटर हार्डवेयर और
इलेक्ट्रॉनिक्स
उत्पाद और सेवाएं पर्सनल कंप्यूटर, हैंडहेल्ड डिवाइस, सर्वर और मेनफ्रेम , गेमिंग कंप्यूटर, स्मार्टफोन, सर्वर, लैपटॉप और अल्ट्राबुक, टैबलेट, डेस्कटॉप, स्टोरेज डिवाइस, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, और सहायक उपकरण
होम पेज https://www.lenovo.com/in/en/pc/

 

संबधीत लेख:

 

Lenovo कंपनी की शुरवात और इतिहास

 

  1. Lenovo इस कंपनी की स्थापना 1 नवंबर साल 1984 में बीजिंग, चीन में Liu Chuanzhi, Danny Lui और अन्य 10 इंजीनिअर द्वारा की गई थी।
  2. साल 1986 में Lenovo ने पहली बार चीनी चैरेक्टर कार्ड का निर्माण किया जिसके बौदलत कंप्यूटर चीनी भाषा को संसाधित करने में सक्षम हुआ।
  3. साल 1988 में Lenovo द्वारा हॉंगकॉंग में अपने पहले विदेशी कार्यालय को बनाया गया जो मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय स्थर पर अपने व्यापर को बढ़ने के लिया बनाया गया था।
  4. साल 1992 में Lenovo दौरा अपना पहला लैपटॉप बनाया गया जसिके ‘ThinkPad 700C‘ नाम दिया गया, जिसने चीन के साथ साथ बाकि देशो में भी काफी लोक्रप्रियता हासिल की।
  5. साल 2005 में Lenovo ने Think Pad इस Laptop ब्रांड नाम के साथ साथ IBM के PC विभाग का अधिग्रण किया, इस अधिग्रण ने Lenovo के वैश्विक उपस्थिति को काफी बढ़ावा दिया।
  6. साल 2014 में IBM के X86 इस बिजिनेस सर्वर का अधिग्रहण करके Lenovo ने पहली बार सुपरकंप्यूटिंग बाज़ार में प्रवेश किया।
  7. साल 1991 में स्थापित हुए अपने ‘Lenovo Research’ यह प्रभाग लेनोवो के लिए एक प्रमुख आर एंड डी इंजन रहा है, जहा वर्तमान में इसी प्रभाग के मदत से कंपनी A.I, AR/VR और 5G जैस क्षेत्रों में नवविचार और विकास का काम कर रही है।
  8. साल 2014 में अमेरिका स्थित Google की मोबाइल निर्माता कंपनी Motorola को Lenovo ने $2.91 बिलियन अमेरिकन डॉलर में ख़रीदा।
  9. साल 2020 में Lenovo द्वारा Lenovo Yoga 5G, दुनिया के पहले 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला पहला PC को लॉन्च किया गया।
  10. साल 2024 में Lenovo ने पहले AI आधारित PC को उपभोक्ता, वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए बाजार में उतारा।

 

 

Lenovo द्वारा निर्मित उत्पाद और सेवाएँ 

 

वैसे तो Lenovo अपने Personal Computer के निर्माण और वितरण के लिए काफी मशहूर है मगर पिछले कुछ दशकों से लेनोवो (Lenovo) द्वारा भिन्न भिन्न प्रकार के कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट और इसी के साथ भिन्न भिन्न सेवाएं भी दी जाती है जिसकी एक विस्तृत शृंखला देखने मिलती है।

 

तो चलिए दोस्तों देखते है Lenovo द्वारा निर्मित उत्पाद और सेवाएं:

 

  • पर्स्नल कंप्यूटर
  • गेमिंग कंप्यूटर
  • लैपटॉप
  • गेमिंग लैपटॉप
  • टेबलेट
  • मॉनिटर
  • कंप्यूटर सहायक उपकरण और पुर्जे
  • स्मार्टफोन
  • स्मार्ट होम और स्मार्ट सहयोग समाधान उत्पाद
  • AR/VR डिवाइस
  • IoT उत्पाद
  • सॉफ्टवेयर
  • स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेटा सेंटर सोलुशन

 

 

‘Motorola’ Lenovo के अधीन आने वाली सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता सहायक कंपनी 

Lenovo acquired Motorola Mobility in 2014
Lenovo Kaha Ki Company Hai

 

वर्ष 2014 पहले Lenovo द्वारा Lenovo ब्रांड के तहद अपने स्मार्टफोन बेचा करती थी मगर भले ही Lenovo दुनिया भर में अपने PC मार्केट में शीर्ष स्थान पर रही है उस तरह कंपनी स्मार्टफोन बाजार में अपना कमाल नहीं दिखा पाई।

अमेरिका जैसे देश में Apple, Samsung, Oneplus और अन्य स्मार्टफोन ब्रांड ने अपनी जगह बनाकर राखी थी वही Lenovo के स्मार्टफोन का मार्किट शेयर ना के बराबर था इसलिए Lenovo ने अमेरिका की 25 साल ज्यादा पुराणी कंपनी Motorola को खरीदने का सोचा जो की कुछ ही वर्षो पहले Google द्वारा अधिग्रण किगया जा चूका था।

Lenovo और Google में 30 अक्टूबर 2014 एक डील हुए जिस में Google ने Motorola Mobility को Lenovo को लगभग $2.91 बिलियन डॉलर में खरीदा जहा Lenovo को Motorola के तहद आने वाली मोबाइल फ़ोन शृंखला में Moto X, Moto G, Moto E और DROIDTM और अन्य प्रोडक्ट मिले।

दोस्तों 2024 में हमें Motorola द्वारा कही सारे Smartphone और अन्य स्मार्ट प्रोडक्ट देखने मिलते है जिसमे कंपनी दस सस्ते एंड्राइड स्मार्टफोन से लेकर एक-दो लाख के कीमत के प्रीमियम स्मार्टफोन का निर्माण करती है जिसमे फोल्डेबल स्मार्टफोन भी शामिल है।

आज Motorola, Lenovo की सबसे बड़ी और मुख्य सहायक कंपनी होने के साथ साथ Samsung और Apple जैसे कंपनी को कड़ी टक्कर दे रही है और आने वाले समय में Motorola दुनिया तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बनाने के दिशा में है।

 

 

Lenovo से जुड़े अमेजिंग फैक्ट्स और रोचक बाते 

 

  • Lenovo इसे शुरवाती दिनों में ‘Legend‘ नाम से जाना जाता था जिसका साल 2003 में Lenovo नाम रखा गया।

 

  • वर्ष 2005 में IBM से PC विभाग का अधिग्रण करने के बाद Lenovo दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंप्यूटर निर्माता कंपनी बन चुकी थी।

 

  • Lenovo Yoga 5G यह दुनिया का पहला 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला लैपटॉप है।

 

  • Lenovo दुनिया की सबसे बड़ी PC निर्माता कंपनी है जहा कंपनी अपने प्रोडक्ट दुनिया के 180 से ज्यादा देशो में बेचती है।

 

 

मेरे अंतिम शब्द 

 

दोस्तों Lenovo यह एक मात्र ऐसी कंपनी है जो की एक डाइवर्स पोर्टफोलियो के साथ आती है जिसके भिन्न भिन्न प्रकार के स्मार्ट उपकरण देखने मिलते है जहा इन सभी प्रोडक्ट को बनाने या विकास करने में कंपनी ज्यादा अन्य कंपनी पर निर्भर नहीं रहती।

तो दोस्तों मैं आशा करता हूँ मेरा यह लेख Lenovo Kaha Ki Company Hai? आपको पसंद आया होंगा, मैंने आपको Lenovo के सबधीत सभी ज़रूरी जानकारी देने की कोशिश की है।

अगर आपको मेरा यह लेख पसदं आया हो तो आप मुझे करके कोई सवाल या सुझाव दे सकते हो, धन्यवाद जय हिंद।

 

 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQ’s 

 

  1. लेनोवो लैपटॉप किस देश ने बनाया?

    Lenovo यह एक चीनी कंपनी है, जहा कंपनी चीन के साथ साथ भिन्न भिन्न देशो में अपने लैपटॉप का निर्माण करती है।

  2. लैपटॉप के लिए नंबर वन कंपनी कौन सी है?

    Lenovo, PC मार्केट शेयर में सबसे आगे है वही HP, Dell और Apple दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद है।

  3. लैपटॉप कितने जीबी का लेना चाहिए?

    लैपटॉप के स्पेसिकेशन आपके उपयोग पर निर्भर करते है, साधारण इस्तेमाल के लिए काम से काम लैपटॉप की RAM 8GB और ROM 128 या 256 GB होनी चाहिए वही अगर आप एक गेमिंग लैपटॉप या वीडियो एडटिंग या फोटो एडिटिंग या अन्य हार्ड टास्क के लिए लैपटॉप चाहते हो तो आप काम से काम RAM 16 GB और ROM 500GB या 1TB का ले सकते है।

By Aslam Shaha

मेरा नाम Aslam Shah, मैं इस हिंदी ब्लॉग का फॉउंडर हूँ, मेरे इस Company Gyan हिंदी मंच पर मैं आपको तकनीक, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, उत्पादन, ऊर्जा कंपनी और अन्य कंपनियों और संस्थाओ की जानकारी प्रदान करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *